ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को भी हुआ कोरोना, अमिताभ और अभिषेक हैं अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को भी हुआ कोरोना, अमिताभ और अभिषेक हैं अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस ने धावा बोल दिया है। एक के बाद एक सेलेब्स के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan),अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की फैमिली के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब खबर है कि ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, 11 जुलाई की रात अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती हॉस्पिटल (Nanavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों की दो बार कोरोना जांच हुई। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के पॉजिटिव और जया बच्चन व श्वेता नंदा के निगेटिव होने की खबर आई। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की है। (ये भी पढ़ें: क्या रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव? रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई)  

बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि, ''बच्चन परिवार के कुल 16 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिसमें गार्ड और नौकरानियां भी शामिल हैं। अन्य की रिपोर्ट्स कल आएंगी।'' (ये भी पढ़ें: बिग बी ने अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर कर पूछा- 'कैसे इतने बड़े हो गए', तो बेटी ने दिया ये जवाब)  

बता दें कि इसके पहले एक्टर अमिताभ ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल (Hospital), प्रशासन को सूचना दे रहा है। परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, नतीजों का इंतजार है। वे सभी जो पिछले 10 दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए, उनसे गुजारिश है कि वे कृपया जाएं और खुद की जांच कराएं।" वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। (ये भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव अमिताभ और अभिषेक बच्चन हॉस्पिटल में भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट)  

फिलहाल, जब से बच्चन फैमिली के फैंस को इस बात की जानकारी मिली है वह उनकी फैमिली के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों द्वारा सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जा रहे हैं। तो हम भी बच्चन फैमिली के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं।

(फोटो क्रडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.