ऐश्वर्या राय बच्चन की गोद भराई में ऐसे ख्याल रखते दिखे अभिषेक बच्चन, तस्वीरें हुईं वायरल

आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के जन्म के कई सालों बाद ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की गोद भराई से जुड़ी कई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां देखिए वो अनदेखी तस्वीरें जिन्होंने खींचा सभी का अपनी ओर ध्यान।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन की गोद भराई में ऐसे ख्याल रखते दिखे अभिषेक बच्चन, तस्वीरें हुईं वायरल

महिलाएं अपने जीवन में कई रोल निभाती हुई नजर आती हैं, कभी पत्नी, बहू, बेटी और एक सास का। लेकिन इन सबसे बढ़कर जो रिश्ता एक महिला निभाती है वो है एक मां का। जी हां कहते है कि अगर कोई महिला मां नहीं बनती है तो उसका जीवन अधूरा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां-बच्चे का रिश्ता होता ही इतना अनोखा होता है कि उसके आगे दुनिया के सारे रिश्ते फीके से लगते हैं। जब मां अपने बच्चे को नौ महीने कोख में पालती हैं तो वो एक अलग ही जीवन का अनुभव करती है। सिर्फ मां ही नहीं बल्कि उस बच्चे के पूरे परिवार को उसके दुनिया में आने का इंतजार रहता है। जब बच्चे की डिलीवरी में कुछ ही वक्त बचा होता है तो मां के लिए गोद भराई का फंक्शन रखा जाता है। ये फंक्शन लड़की की मां या फिर उसकी सास उसके लिए रखती है। इस दौरान परिवार का हर एक सदस्य काफी खुश होता है। ऐसा ही कुछ नजर उस वक्त भी देखने को मिला जब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) को जन्म देने वाली थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन जब अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी तब 2011 में बच्चन और राय परिवार ने उनके लिए एक गोद भराई का फंक्शन रखा था। एक्ट्रेस की अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग शादी और संगीत की कई सारी तस्वीरें वायरल होने के बाद गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाई रही थी। जया बच्चन द्वारा ऐश्वर्या राय के लिए उनके बंगले जलसा में गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जोकि बेहद ही जबरदस्त तरीके से हुआ था। इन सबके बाद ऐश्वर्या की मां वृंदा राय ने भी बांद्रा के एक होटल में अपनी प्रेग्नेंट बेटी के लिए एक गोद भराई का भव्य आयोजन किया था। (ये भी पढ़ें: Fruits Benefit: फैट से फिट तक की जर्नी में ये फल देंगे आपका साथ, जल्द करें अपनी डाइट में शामिल)

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन के एक करीबी सूत्र का कहना था कि ऐश की मां द्वारा की गई गोद भराई पारंपरिक मंगलोरियन तरीके से की गई थी, जिसे बाएके के नाम से जाना जाता है, जिसमें एक मां अपनी बेटी के लिए गोद भराई का आयोजन करती है। ये बात उस समय इसलिए मीडिया में नहीं आ पाई थी क्योंकि जस होटल में ये फंक्शन हुआ वहां के स्टाफ ने इस पर गोपनीयता बनाए रखने का वादा किया था।

 ऐश्वर्या के पैरेंट्स को वेन्यू शनिवार की रात लेट मिला था, जिसकी वजह से वह सुबह तक वहां रहकर सारी तैयारियां करने में जूटे हुए थे। खुद ऐश्वर्या की मां ने एक्ट्रेस की गोदभराई से जुड़ी हर चीज का खास ख्याल रखा था। ऐश्वर्या राय की गोद भराई के वेन्यू को बहुत सारे दीओं, जैसमीन और गेंदे के फूल से सजाया गया था। दक्षिण के हर राज्य के व्यंजन ऐश्वर्या की गोद भराई में रखे गए थे, जिनमें केला की पत्ती में वेली आपम, मालाबार पराठे, झींगे, अंडे का स्टू, खस्ता मछली की सब्जी,दही चावल, स्टीम्ड फिश और पनीर आदि शामिल थे। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में हिट रही असीम रियाज-हिमांशी खुराना की जोड़ी, देते नजर आए परफेक्ट फ्रेंडशिप गोल)

ऐश्वर्या राय की गोद भराई के फंक्शन में परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड के कुछ करीब दोस्तों को बुलाया गया था। अपनी गोद भराई वाले दिन ऐश्वर्या और अभिषेक एक ही कलर के आउटफिट पहने हुए नजर आए थे। जहां ऐश्वर्या ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उन्होंने साड़ी के साथ सोने का हरा पहना हुआ था और बालों में गजरा लगा हुआ था। वहीं, ऑलिव ग्रीन कलर के कुर्ते में अभिषेक काफी हैंडसम लग रहे थे। गोद भराई की रस्म के वक्त मां वृंदा राय और पिता कृष्णा राज राय ने बेटी ऐश्वर्या को आशीर्वाद भी दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस की मां हाथों में थाली लिए उनकी आरती करती हुईं नजर आ रही थीं।

इसके साथ ही ऐश्वर्या राय अपने ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन का आशीवार्द लेती हुईं भी दिखाई दी थी। इस दौरान उनके चेहरे पर आई स्माइल और प्रेग्नेंसी की रौनक साफ देखने को मिल रही थी। ऐसा कहा जाता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 1 साल डेट करने के बाद शादी कर ली थी। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 के दिनअग्नि को साक्षी मानकर शादी की थी। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने 16 नवंबर 2011 को अंधेरी के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। अपने घर नन्हीं परी के आने की जानकारी देते हुए बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया था कि मैं एक क्यूट सी बेबी गर्ल का दादा बना गया हूं। वहीं, पहली बार पिता बनने पर अभिषेक बच्चन ने खुशी जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐश्वर्या और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और आराम कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो पिता बनकर कितने खुश हैं। (ये भी पढ़ें: एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ)

आराध्या के जन्म से लेकर अब तक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन उनके साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  वैसे आपको ऐश्वर्या राय की गोद भराई के वक्त की वायरल हुईं ये तस्वीरें कैसे लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो वो भी दीजिएगा।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.