ऐश्वर्या राय बच्चन ने विश किया क्रिसमस, बेटी आराध्या के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करके सभी को क्रिसमस की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन ने विश किया क्रिसमस, बेटी आराध्या के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर

देशभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी और बेटी आराध्या के साथ अपनी एक मनमोहक तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Aishwarya-Abhishek With Daughter Aaradhya

दरअसल, आज यानी 25 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या के साथ एक सेल्फी साझा की है। तस्वीर में ऐश के पिता कृष्णराज राय की तस्वीर के सामने मां-बेटी की जोड़ी को पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में क्रिसमस की काफी सारी सजावट नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरी क्रिसमस और ढेर सारा प्यार, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और खुशी। ईश्वर का आशीर्वाद।"

aish

हाल ही में, ऐश्वर्या और आराध्या प्रो कबड्डी लीग को देखने के लिए पुणे गई थीं। एक्ट्रेस के पति अभिषेक बच्चन एक टीम के मालिक हैं। अभिषेक की टीम के लीग जीतने पर तीनों ने खुशी मनाई थी। इसकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए थे। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

kabaddi

वहीं, 16 नवंबर 2022 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी लाडली बेटी का 11वां बर्थडे मनाया था। आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर प्यारी मां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर आराध्या के साथ एक प्यारी फोटो भी साझा की थी, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी किस करती हुई दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ऐश्वर्या ने अपनी नन्ही बेटी के लिए बर्थडे नोट में लिखा था, "मेरा प्यार... मेरी लाइफ... आपको प्यार करती हूं मेरी आराध्या।" आराध्या के बर्थडे बैश की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

aish

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या को हाल ही में निर्देशक मणिरत्नम की एक्शन ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-1' में देखा गया था। फिल्म में त्रिशा कृष्णन, कार्तिक शिवकुमार और जयम रवि भी भी थे। वह जल्द ही दक्षिण के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत, राम्या कृष्णन, प्रियंका अरुल मोहन और शिवा राजकुमार के साथ एक और दक्षिण फिल्म 'जेलर' में दिखाई देंगी।

aish

फिलहाल, हम भी बच्चन फैमिली को क्रिसमस ​की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.