ऐश्वर्या राय ने पहना व्हाइट फ्लोरल गाउन, गुलाब का फूल देने पर एक्ट्रेस ने फैन को दिया फ्लाइंंग किस

हाल ही में, बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक व्हाइट फ्लोरल गाउन में नजर आईं, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

ऐश्वर्या राय ने पहना व्हाइट फ्लोरल गाउन, गुलाब का फूल देने पर एक्ट्रेस ने फैन को दिया फ्लाइंंग किस

बॉलावुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनके पास खूबसूरती के साथ-साथ शानदार अभिनय का कौशल भी है। उन्हें 'मिस वर्ल्ड' (1994) के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। यही कारण है कि, एक्ट्रेस का फैशन सेंस कमाल का है। वो जो कुछ पहनती हैं, उसमें छा जाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस एक इवेंट में व्हाइट कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आईं, जिसमें वो वाकई स्टनिंग लग रही थीं।

aish

ऐश्वर्या राय 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी करके बच्चन परिवार की बहू बन गई थीं। इसके बाद 16 नवंबर 2011 को एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने आराध्या बच्चन रखा है। ये परिवार अक्सर साथ में नजर आता है, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं।

aish

(ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी की प्लानिंग पर की बात, कहा- 'मैं दिल से रोमांटिक हूं')

अब बात करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक की। दरअसल, 2 जून 2022 को ऐश्वर्या मुंबई में 'अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सम्मेलन' में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस फैशन डिजाइनर रोहित बल के कलेक्शन से एक शानदार ड्रेस में दिखाई दीं। उन्होंने सफेद रंग का फ्लोरल गाउन पहना, जिसमें बटन थे। इस ड्रेस की खास बात ये है कि, इसमें दो बड़े गुलाब लगे हुए थे, जो इसे और अट्रैक्टिव बना रहे थे। इसे उन्होंने ब्लैक स्कर्ट के साथ कैरी किया था। इस पूरे आउटफिट में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही थीं। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें, तो वो लाल रंग की लिपस्टिक और काजल लगाए दिखाई दीं। अपने लुक को उन्होंने खुले बालों के साथ पूरा किया था। यहां देखें उनका लुक।

aish

aish

aish

इस इवेंट की एक और खास बात ये थी कि, ऐश्वर्या को एक फैन ने गुलाब दिया था। इसके बदले में एक्ट्रेस ने उन्हें फ्लाइंग किस किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने बताया कैसा चाहिए पार्टनर, अपना रिलेशनशिप मंत्र भी किया शेयर)

फिलहाल, ऐश्वर्या राय बच्चन का ये लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.