ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग मनाया मां वृंदा का बर्थडे, शेयर कीं तस्वीरें

हाल ही में, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मां वृंदा राय का जन्मदिन मनाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग मनाया मां वृंदा का बर्थडे, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) समुद्री जैववैज्ञानिक कृष्णराज राय की बेटी हैं। उनकी मां वृंदा राय एक लेखक हैं। साल 2017 में ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। ऐसे में ऐश्वर्या राय अपनी मां के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की पूरी कोशिश करती हैं।

Aishwarya Rai with her parents and daughter

23 मई एक ऐसा दिन है, जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन सेलिब्रेट करना कभी नहीं भूलती हैं, क्योंकि इस तारीख को उनकी मां वृंदा राय का जन्मदिन होता है। ऐश्वर्या राय हर साल अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी मां का जन्मदिन मनाती हैं। हाल ही में, ऐश्वर्या ने अपनी मां के 71वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं।

(ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने पत्नी तान्या से जल्दी शादी पर की बात, कहा- 'बच्चा पैदा करना चाहता था')

Aishwarya Rai with her mother and daughter

दरअसल, 23 मई 2022 को ऐश्वर्या की मां वृंदा राय का जन्मदिन था। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में उनकी मां की सोलो तस्वीर है, जिसके साथ अभिनेत्री ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। इसे शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है, “सबसे प्रिय डार्लिंग मॉमी-डोडा को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा के लिए प्यार और इससे भी ऊपर। भगवान हमेशा आप पर कृपा करें।”

Aishwarya Rai's mother Brindya Rai

वहीं, ऐश्वर्या राय ने दो पोस्ट्स में अपनी मां के साथ अपने पति अभिषेक और आराध्या की तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक फोटो में ऐश्वर्या, उनकी मां वृंदा, पति अभिषेक और बेटी आराध्या नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में तीन जेनरेशन यानी वृंदा, ऐश्वर्या और आराध्या नजर आईं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने लव वाली इमोजी के साथ शेयर की हैं।

Aishwarya Rai with her mother, hubby and daughter

Aishwarya Rai with her mother and daughter

पिछले साल यानी 23 मई 2021 को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मां का जन्मदिन मनाते हुए एक प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां, पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ पोज दे रही थीं। वहीं, सामने की टेबल पर ढेर सारे केक्स और फ्लॉवर्स रखे हुए थे। इस फोटो के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा था, "70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं डार्लिंग मॉमी-डोडा। लव यू।"

Aishwarya Rai with her mother, hubby and daughter

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित फैन संग फोटो न खिंचवाने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'एटीट्यूड की दुकान')

फिलहाल, आपको ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.