जब आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या राय संग किया था रैंप वॉक, प्यारा वीडियो आया सामने

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। आइए आपको ​दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या राय संग किया था रैंप वॉक, प्यारा वीडियो आया सामने

अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को 'सदी का महानायक' कहा जाता है। बॉलीवुड में बच्चन परिवार ने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कीमती सितारे दिए हैं। हालांकि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के बाद, ऐश्वर्या फिल्मों में ना के बराबर नज़र आई हैं। 

bachchan family

(ये भी पढ़ें: जब ईशा अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी और शाहरुख खान के बीच बताई थी समानता, स्पीच जीत लेगी दिल)

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में आखिरी बार दिखी थीं। वहीं अमिताभ के बेटे अभिषेक फिल्मों में कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाए, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने 'बिग बुल' और 'दसवीं' जैसी मूवी में बेहतरीन किरदार निभाया है। अमिताभ बच्चन भी बैक टू बैक फिल्में बना रहे हैं। अमिताभ जल्द ही 'रनवे' मूवी में नजर आने वाले हैं। जया बच्चन आजकल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और एक सांसद भी हैं। उन्होंने लंबे समय से कोई फिल्म नहीं की है। हालांकि, आज हम आपको बच्चन परिवार के उस सदस्य से मिलवाने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने क्यूट अंदाज़ के चलते पॉपुलर हो रही हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में। 

bachchan

अभिषेक और ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या बच्चन भले ही सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वैसे तो आराध्या केवल 10 साल की हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। आजकल लोग ऐश्वर्या से ज्यादा आराध्या को देखना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि आराध्या बेहद क्यूट जो हैं। 

aradhya

(ये भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने पति अमिताभ बच्चन और रेखा के लिंक अप रूमर्स पर दिया था अपना रिएक्शन)

आराध्या तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रही हैं और उनके फैन्स स्टार किड बारे में हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यही कारण है कि, आराध्या से संबंधित हर पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो जाती है। ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो अपनी मां के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज़ में घूमती हुई नजर आ रही हैं।

aradhya

अभिनेत्री ऐश्वर्या ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज से पोस्ट किया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऐश्वर्या बेहद सुंदर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने वन-शोल्डर गोल्डन गाउन पहना हुआ है, जो उन पर बिल्कुल सूट कर रहा है। दूसरी ओर आराध्या ने पीले रंग की ब्यूटीफुल ड्रेस पहनी है, जिसमें वो क्यूट लग रही हैं। वो अपनी मां का हाथ पकड़ कर चल रही हैं। एक्ट्रेस अपनी कमर पर हाथ रख कर चल रही हैं। आराध्या की वॉक देखने लायक है। यही वजह है कि, लोगों को आराध्या की क्यूटनेस पसंद है। यहां देखें वीडियो।

इसके अलावा, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' से ही आराध्या बच्चन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आराध्या बैकस्टेज खूब मस्ती करती दिख रही हैं। यहां देखें वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के शानदार घर: 'जलसा' से पेरिस में लग्जरी विला तक, देखें आलीशान घरों की तस्वीरें)

फिलहाल, आपको ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.