जब सलमान और विवेक के बाद अनिल अंबानी से उड़ी थी ऐश्वर्या राय के लिंकअप की अफवाह

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai bachchan) के साथ सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के प्रेम संबंधों के बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। लेकिन उनका एक कथित संबंध ऐसा भी था, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। तो आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब सलमान और विवेक के बाद अनिल अंबानी से उड़ी थी ऐश्वर्या राय के लिंकअप की अफवाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai bachchan) ने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ शादी करके बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बहू बन चुकी हैं। मौजूदा समय में वह एक बेटी (आराध्या) की मां हैं। ऐश्वर्या इन दिनों अपने पारिवारिक जीवन का आनंद ले रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक से शादी करने से पहले, मीडिया में टूटे रिश्तों और डेटिंग की अफवाहों में भी ऐश्वर्या का अपना हिस्सा था। चाहे राजीव मूलचंदानी हों, सलमान खान हों या फिर विवेक ओबेरॉय। ऐश्वर्या के प्रेम संबंधों के बारे में अब तक बहुत कुछ लिखा जा चुका है। लेकिन, उनका एक कथित संबंध ऐसा भी था, जिसके बारे में शायद ही कोई बात करता हो। तो आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 21 साल की उम्र में वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मी दुनिया में बेशुमार सफलताएं हासिल की। ऐश्वर्या को भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सर‍कार की ओर से 'ड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस' से सम्‍मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने दो 'फिल्मफेयर अवार्ड' भी अपने नाम दर्ज कराए हैं।  (ये भी पढ़ें: बचपन में 'क्यूटनेस ओवरलोडेड' थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, फोटो देखकर हो जाएगा यकीन)  

Aishwarya Rai

सलमान खान के साथ अपने ब्रेकअप के बाद, ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। यहां तक की स्टोरी तो हर कोई जानता है लेकिन इसके बाद भी ऐश्वर्या ​के लिंक-अप की खबरें सामने आई हैं। दरअसल, सलमान और विवेक के बाद  बिजनेस टाइकून धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे, अनिल अंबानी के साथ ऐश्वर्या ​के लिंक-अप की अफवाहें सामने आई थी। ऐश्वर्या मीडिया से अपने निजी जीवन के बारे में बहुत कम ही बात करती हैं, लेकिन, जब उनसे अनिल के साथ डेटिंग के कयासों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसका जवाब दिया था। (ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां जानें कैसे हुआ मिलन)   

Aishwarya Rai and Anil Ambani

दरअसल, साल 2004 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, जब ऐश्वर्या राय से अनिल अंबानी के साथ उनकी डेटिंग अफवाहों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ''मैं बहुत कम उनसे मिली हूं। आखिरी बार हम प्रोड्यूसर भरत शाह की बर्थडे पार्टी में मिले थे। मैं और टीना (अनिल अंबानी की वाइफ) अन्य लोगों के साथ एक टेबल पर बैठे थे। मैं ये जानकर और भी हैरान हो गई थी कि मेरे और उनके बीच करोड़ों रुपए को लेकर समझौता किया गया था। क्या ये सब मेरे बारे में कहा जा रहा है? जबकि, मैं अपने काम और न्यू चैलेंज को लेकर बिजी हूं।'' 

Aishwarya Rai

यहीं नहीं इस इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात करने से इनकार करते हुए, ऐश्वर्या ने कहा था, ''लोग चाहते हैं कि मैं इन सारे अनुमानों पर जवाब दूं। मैं लेकिन ऐसा नहीं करुंगी।'' शादी के सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा था कि, ''मैं फिलहाल अपनी जिंदगी को जी रही हूं। जो मेरे भाग्य में होगा, वह जब वक्त आएगा तो अपने आप सामने आ जाएगा।'' 

Vivek Oberoi and Aishwarya Rai

जब ऐश्वर्या ने सलमान पर लगाया था मारपीट का आरोप

साल 2002 में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय ने कहा था कि, ''सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की। उन्होंने मुझ पर हाथ भी उठाया था। मैं लकी रही कि मार का कोई निशान नहीं पड़ा। सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया।''  (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर सलमान खान ने कही थी ये बात)  

Aishwarya Rai and Salman Khan

आगे बढ़ते हुए, ऐश्वर्या राय साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी। और फिर साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। ऐश्वर्या अपने परिवार और बेटी के साथ अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। वहीं, रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष, अनिल अंबानी ने टीना अंबानी के साथ खुश हैं। वह दो बेटों, जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी के आदर्श पिता हैं। 

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

तो क्या आप ऐश्वर्या राय के साथ अनिल अंबानी के लिंक-अप के बारे में जानते थे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.