ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या को सिखा रहीं भारतीय परंपराएं, थ्रोबैक वीडियो आया सामने

हाल ही में, हमें एक अनदेखा वीडियो मिला, जिसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बेटी आराध्या बच्चन को कुछ भारतीय रीति-रिवाजों और परंपराओं को सिखाते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या को सिखा रहीं भारतीय परंपराएं, थ्रोबैक वीडियो आया सामने

खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। साल 1994 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतने से लेकर अपने हर रेड कार्पेट लुक और पर्दे पर अपने हर शानदार प्रदर्शन तक, वह हमारे दिलों को जीतना अच्छे से जानती हैं। इसके अलावा, वह एक प्यारी पत्नी और दुलार करने वाली मां भी हैं।

Aishwarya Rai Bachchan with hubby and Aaradhya

(ये भी पढ़ें: बिग बी के इन फैमिली मेंबर्स को नहीं जानते होंगे आप! बुआ से लेकर दादा-दादी तक जानें सबके बारे में)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई है और इस जोड़ी को एक खूबसूरत बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का आशीर्वाद प्राप्त है। अक्सर तीनों को साथ में देखा जाता है, और ऐश्वर्या अपनी बेटी के लिए सुपर प्रोटेक्टिव नजर आती हैं। फैशन इवेंट्स में अपनी मम्मी के साथ रहने से लेकर पैपराजी के लिए उनके जैसे पोज़ देने तक, आराध्या कभी भी ऐश्वर्या की नज़रों से दूर नहीं होती हैं। कई बार, ऐश्वर्या को आराध्या के लिए अपने सुपर प्रोटेक्टिव नेचर की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया है, हालांकि, इस पर ध्यान दिए बिना, वह अपनी बेटी का मार्गदर्शन करती रहती हैं और उसकी अच्छी परवरिश कर रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Aaradhya Bachchan

हाल ही में, हमें ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक अनदेखा वीडियो मिला, जिसमें बिंदास मां अपनी बेटी को भारतीय परंपराओं के बारे में सिखाते हुए दिख रही हैं। वीडियो में आराध्या की प्यारी मां उन्हें बुजुर्गों के पैर छूने और आशीर्वाद लेने के लिए देवताओं और गुरुजी के सामने प्रणाम करने के लिए कहती दिख रही थीं। एक झलक में हम ऐश्वर्या को उचित भक्ति के साथ चरणामृत पीना सिखाते हुए भी देख सकते हैं। बाद में वीडियो में आराध्या को अपनी मां से विभिन्न भारतीय रीति-रिवाजों को सीखते हुए भी देखा गया, जिसमें रक्षा बंधन और कई अन्य चीजें शामिल हैं। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें: अजिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन के भाई जो मीडिया की नजरों से रहते हैं कोसों दूर, ऐसी है पर्सनल लाइफ)

इससे पहले, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या में परंपराओं को विकसित करने के बारे में बात की थी। बिंदास मां ने बताया था कि, शिक्षण परंपराएं उनके लिए स्वाभाविक हैं और सशर्त नहीं हैं, और ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका पालन-पोषण भी इसी तरीके से हुआ था। उनके शब्दों में, "मुझे लगता है कि, मेरी बेटी में परंपराएं पैदा करना मेरे लिए स्वाभाविक है, यह सशर्त नहीं है। इसी तरह मेरा भी पालन-पोषण हुआ है। इसलिए, माता-पिता के रूप में जाने-अनजाने में हम जो कुछ भी करते हैं, उसे अपने बच्चों को परंपराओं के रूप में सौंपते हैं, क्योंकि यह जीवन का प्राकृतिक प्रवाह है।”

Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan

इसके अलावा, इसी बातचीत में ऐश्वर्या ने कहा था कि, वह परंपराओं को विकसित करने के संबंध में अपने और अपने पति अभिषेक के परिवार में काफी समानता देखती हैं। उन्होंने कहा था, “हमारे (अभिषेक और मेरे) दोनों परिवार में एक सामान्य बात यह है कि, हम भारतीय होने का आनंद लेते हैं। हम वास्तव में अपने सभी उत्सवों का आनंद लेते हैं। हमारी संस्कृति के विभिन्न पहलू हैं और हम खुले विचारों वाले भी हैं। हम पारंपरिक होने का अनुभव करते हैं। यही वह जीवन है, जिसका आनंद हम दोनों ने भी अपने बड़े होने के वर्षों में लिया है।"

Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan

(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के शानदार घर: 'जलसा' से पेरिस में लग्जरी विला तक, देखें आलीशान घरों की तस्वीरें)

फिलहाल, इस मनमोहक वीडियो ने साबित कर दिया कि, ऐश्वर्या और आराध्या मनोरंजन इंडस्ट्री में सबसे अच्छी मां-बेटी की जोड़ी हैं और एक्ट्रेस अपनी बेटी को उच्च शिक्षा के साथ भारतीय परंपराओं को भी सिखा रही हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.