ऐश्वर्या राय के 'पद्मश्री' अवॉर्ड पर कैसा था जया-अमिताभ बच्चन का रिएक्शन? एक्ट्रेस ने दी थी जानकारी

अपने एक पुराने इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साझा किया था कि उन्हें 'पद्मश्री' मिलने पर उनकी सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन कैसा था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

ऐश्वर्या राय के 'पद्मश्री' अवॉर्ड पर कैसा था जया-अमिताभ बच्चन का रिएक्शन? एक्ट्रेस ने दी थी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह ग्रैंड फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में, हमें एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू मिला, जिसमें उन्होंने अपने ससुराल वालों की तारीफ की थी।

aish

(ये भी पढ़ें : भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप)

पहले ये जान लीजिए कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद ऐश्वर्या ने एक बेटी को जन्म दिया, जिनका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ उनकी बेटी आराध्या भी खूब चर्चा में रहती हैं।

aish

दरअसल, 2009 के एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या ने न केवल पति अभिषेक बल्कि अपने सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की भी प्रशंसा की थी। 2009 में ऐश्वर्या को 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था। इसी पर एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सरकार द्वारा दिया जाने वाला देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार मिला है।

बकौल ऐश्वर्या, "पेशेवर रूप से जो अद्भुत था, वह 'पद्मश्री' से सम्मानित किया जा रहा है। मैं अपने माता-पिता की ऋणी हूं और मैं इसे उन्हें समर्पित करती हूं। यह बहुत खास था, जब मेरे ससुराल वालों ने कहा कि हम परिवार में पांचवें 'पद्मश्री' का स्वागत करते हैं।

aish

(ये भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)

ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे दुनिया में सबसे अच्छे पति का आशीर्वाद मिला है, क्योंकि यह उनकी ताकत को दर्शाता है कि वह हर अवसर पर सार्वजनिक मंच पर अपनी पत्नी के साथ खड़े हो सकते हैं और उनकी सराहना कर सकते हैं।"

aish

अमिताभ बच्चन को साल 1984 में 'पद्मश्री' और साल 2001 में 'पद्मभूषण' से सम्मानित किया गया था। उनके पिता दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन को साल 1976 में 'पद्मभूषण' मिला था, जबकि उनकी पत्नी व एक्ट्रेस जया बच्चन को साल 1992 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था। साल 2009 में ऐश्वर्या को 'पद्मश्री' मिला था।

aish

फिलहाल, ऐश्वर्या राय बच्चन के इस पुराने इंटरव्यू पर आपको क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.