धनुष और ऐश्वर्या अलग होने के बाद अपने बच्चों यात्रा-लिंगा की कर रहे को-पेरेंटिंग

सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। अब ये दोनों अपने बच्चों की साथ में को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

धनुष और ऐश्वर्या अलग होने के बाद अपने बच्चों यात्रा-लिंगा की कर रहे को-पेरेंटिंग

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) ने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) से अलग होने की घोषणा की थी। शादी के 18 साल बाद ये कपल अलग हो गया। हालांकि, अलग होने के बाद भी कपल अपने दोनों बच्चों की साथ में को-पेरेंटिंग कर रहा है।

dhanush

'ई-टाइम्स' की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल फीवर और कमजोरी के कारण ऐश्वर्या को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से ही उनके बच्चे धनुष के साथ हैं। इसके अलावा, जब रजनीकांत की बेटी हैदराबाद में प्रेरणा अरोड़ा के साथ अपने काम में व्यस्त थीं, तब भी उनके बच्चे अपने पिता के साथ ऊटी में रहने के लिए चले गए थे। ऐसे में ये कपल पूरी कोशिश कर रहा है कि, बच्चों को माता-पिता दोनों के साथ अच्छा समय मिले। 

dhanush

(ये भी पढ़ें- क्या ऋतिक रोशन कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग करने वाले हैं शादी? कॉमन फ्रेंड ने बताई सच्चाई)

बता दें कि, ऐश्वर्या और धनुष ने 17 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की थी। इसके बाद दोनों माता-पिता असहज महसूस कर रहे थे, जब उनके बच्चे उनके आसपास नहीं थे, लेकिन स्पष्ट रूप से मतभेद अपरिवर्तनीय हो गए थे और 18 साल की उम्र के बावजूद शादी को जारी रखना संभव नहीं था। दोनों ने फैसला किया है कि, वो मीडिया के सामने उन बातों का जिक्र नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें अलग होने का फैसला लेना पड़ा था। 

dhanush

जानकारी के लिए बता दें कि, 17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की थी। धनुष ने पोस्ट में लिखा था, "दोस्तों, हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!" ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी नोट को शेयर करते हुए लिखा था, "कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है ... सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है।"

dhanush

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने बताया- पब्लिक में कराया था बेटे को ब्रेस्टफीड, स्ट्रेचमार्क्स से डरती थीं एक्ट्रेस)

धनुष की मुलाकात साल 2000 में ऐश्वर्या से हुई थी। कथित तौर पर ऐश्वर्या ने उनकी फिल्म 'कधल कोंडेन' देखने के बाद उन्हें फूल भेजे थे। धनुष तब 21 साल के थे, और ऐश्वर्या 23 साल की थीं। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात अक्सर होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन मीडिया में खबरें चलने लगी थीं कि, दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। इस अफवाह से दोनों के परिवार परेशान हो गये थे और इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की शादी कराने का फैसला किया गया।

dhanush

धनुष और ऐश्वर्या के परिवार की सहमति से दोनों की शादी तय की गई और रजनीकांत के घर पर धूमधाम से 18 नवंबर 2004 को शादी हुई। शादी तमिल रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन अब शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

dhanush

(ये भी पढ़ें- GF आलिया भट्ट के लिए प्रोटेक्टिव दिखे रणबीर कपूर, स्टाइलिश लुक में डिनर डेट पर स्पॉट हुआ कपल)

वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.