19 साल की हुईं न्यासा देवगन, अजय देवगन और काजोल ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

20 अप्रैल 2022 को न्यासा देवगन 19 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके लविंग पैरेंट्स अजय देवगन और काजोल ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

19 साल की हुईं न्यासा देवगन, अजय देवगन और काजोल ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

बी-टाउन के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) ने भले ही इंडस्ट्री में कदम न रखा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। 20 अप्रैल 2022 को न्यासा 19 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके पैरेंट्स ने उनकी अनदेखी तस्वीरें शेयर करके उन्हें बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

nyasa devgan

पहले ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी 1999 को शादी रचाई थी। शादी के इतने साल बाद भी उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। साल 2003 में इस कपल ने अपने जीवन में बेटी न्यासा देवगन का स्वागत किया था। बाद में ये दोनों साल 2010 में दूसरी बार बेटे युग के पैरेंट्स बने थे। तब से अब तक ये परिवार किसी न किसी कारण चर्चा में बना रहता है।

ajay devgan

(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया बने पिता, पत्नी दिव्या पुनेथा ने नन्ही परी को दिया जन्म)

अब न्यासा के 19वें जन्मदिन पर उनके प्यारे डैडी अजय देवगन ने 20 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से उनकी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। तस्वीर में न्यासा हाई-वेस्ट पैंट के साथ ब्लैक कलर के टॉप में स्टनिंग लग रही हैं। न्यासा को कैमरे के लेंस में टकटकी लगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वो लाइट मेकअप और खुले बालों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अजय ने दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "प्यारी बेटी, तुम खास हो। आज, कल, हमेशा के लिए। जन्मदिन मुबारक हो न्यासा। आपको पाकर सौभाग्य प्राप्त हुआ।"

nyasa devgan

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, पोस्ट शेयर कर पति सुयश को कहा धन्यवाद)

दूसरी ओर, काजोल ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बेटी न्यासा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उनके लिए खास विश भी की। इस तस्वीर में न्यासा कार में बैठी और मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह डेनिम शर्ट और धारीदार पैंट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ काजोल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी। आपकी मुस्कान हमेशा दुनिया को वैसे ही रोशन करे, जैसे मेरी करती है। आप सबसे अच्छी हो।"

nyasa devgan

बता दें कि, न्यासा अपने माता-पिता के साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करती हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि, न्यासा अपने पिता अजय के बेहद करीब हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि, जब तक न्यासा घर नहीं आती हैं, तब तक अजय उनका घर पर इंतजार करते हैं।

nyasa devgan

(ये भी पढ़ें- केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द करने वाले हैं शादी! साउथ इंडियन वेडिंग की तैयारी शुरू)

फिलहाल, हम भी अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के 19वें बर्थडे पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको इनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.