Happy Birthday Nysa: अजय देवगन और काजोल ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश, देखें फोटो

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nyasa) 20 अप्रैल को 17 साल की पूरी हो गई हैं। इस मौके पर उनके पापा अजय देवगन, मम्मी काजोल और मासी तनीषा मुखर्जी ने भी बर्थडे विश किया है, तो आइए जानें किसने-कैसे विश किया...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Happy Birthday Nysa: अजय देवगन और काजोल ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश, देखें फोटो

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nyasa) 17 साल की पूरी हो गई हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 2013 को मुंबई हुआ था। न्यासा उन स्टार किड्स में हैं, जिनकी अपनी फैंन फॉलोइंग है। नीसा इंस्टाग्राम पर भी मौजूद हैं। उनके कई फैन क्लब वाले अकाउंट भी हैं, जिनकी अच्छी ख़ासी फैन फॉलोइंग है। इस मौके पर फैंस उनको जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ न्यासा को उनके पापा अजय देवगन, मम्मी काजोल और मासी तनीषा मुखर्जी ने भी बर्थडे विश किया है।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर न्यासा के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे डियर बेटी। तुम्हें आज और हमेशा ढेर सारी खुशियों की शुभकामाएं। घर में रहीए, सुरक्षित रहिए।"

वहीं मम्मी काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यासा के बर्थडे के मौके पर  पर न्यासा के फोटो से बना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई अनदेखी तस्वीरें भी हैं। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा कि- ''लगभग वयस्क। सभी 17 पार्ट मेरे दिल का हिस्सा हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं!'' (ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां जानें कैसे हुआ मिलन )  

मासी तनीषा मुखर्जी ने भी किया बर्थडे विश

मासी तनीषा मुखर्जी ने भी न्यासा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- ''जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी! यहाँ उर का उपयोग सभी बड़े हो रहे हैं! लव यू सो मच! मेरे दिल बहुत छोटा लगता है इसे शामिल करने के लिए! ये क्वारंटाइन का टाइम चल रहा है और मैं इसे फिर से सही बनाने के लिए वादा करती हूं, जब हम फिर से मुक्त होते हैं।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनना चाहती हैं न्यासा

न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें। काजोल ने कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "न्‍यासा इस समय बेकिंग में हाथ आजमा रही हैं और न्यासा को बेकिंग करना काफी पसंद भी है।" काजोल अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी।

कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि न्यासा कोरोनावायरस की चपेट में थीं और लक्षण दिखते ही काजोल ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, अजय ने ट्विटर पर इन खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने लिखा था, "चिंता करने के लिए आप सबका धन्यवाद। काजोल और न्यासा पूरी तरह ठीक हैं। उनकी सेहत को लेकर उड़ रहीं अफवाहें पूरी तरह से आधारहीन और गलत हैं।"  (ये भी पढ़ें: जब अब्बा सैफ अली खान के सामने बाहें फैलाकर खड़े हो गए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो)  

सिंगापुर में पढ़ाई कर रहीं न्यासा

न्यासा सिंगापुर में पढ़ती हैं। कोरोनावायरस के चलते मार्च में जब उनका स्कूल बंद हुआ तो काजोल उन्हें लेने सिंगापुर गई थीं। दोनों को इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वापस लौटने के बाद दोनों सेल्फ क्वारैंटाइन रहीं। कुछ दिनों पहले काजोल ने क्वारैंटाइन के दौरान की एक तस्वीर भी अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं।

पिता के ज्यादा करीब हैं न्यासा 

आपको बता दें कि न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। न्यासा और अजय की आपसी कॉम्बिनेशन काफी शानदार है। दोनों समय-समय पर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, न्यासा और काजोल की भी जोड़ी ऐसी ही है। काजोल अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से न्यासा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

हम भी न्यासा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। और हां! अगर आपको हमारी ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.