अजय देवगन ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान बंगला, करोड़ों में है इसकी कीमत

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है। आइए आपको बताते हैं बंगले के बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अजय देवगन ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान बंगला, करोड़ों में है इसकी कीमत

अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ही अपनी मजेदार केमिस्ट्री के जरिए फैंस को इंस्पायर करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, काजोल और अजय देवगन हमेशा अपनी सिंपल लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन की वजह से भी खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। दोनों के पास घर और कार को मिलाकर कई महंगी चीजें हैं और इसी वजह से दोनों का नाम बॉलीवुड के अमीर कपल्स की लिस्ट में आता है। हाल ही में, अजय देवगन और काजोल ने अपने लिए एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आइए आपको बताते हैं उस घर के बारे में।

ajay devgn

पहले आप ये जान लीजिए कि, अजय देवगन अपनी लविंग वाइफ काजोल के साथ जिस घर में रहते हैं, वो ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाता है। उनका ये घर हमेशा ही अपनी यूनिक और सादगी भरी डेकोरेशन की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। इस घर के अलावा, अजय देवगन और काजोल के पास मुंबई और जुहू में दो एक्सट्रा अपार्टमेंट हैं, जिनकी कीमत 25 करोड़ रुपये है।

(ये भी पढ़ें: मां तनुजा संग काजोल के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मम्मी की गोद में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

ajay devgn house

आइए अब आपको अजय देवगन के नए घर के बारे में बताते हैं। दरअसल, अजय देवगन ने जुहू इलाके में एक नया बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये है। ये जानकारी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने जुहू इलाके में स्थित ‘कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड’ में एक बंगला खरीदा है, जो 590 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ये बंगला स्वर्गीय पुष्पा वालिया का था, जिसे अजय देवगन ने खरीद लिया है और अब इस बंगले के रिनोवेशन का काम भी शुरू हो गया है। अभिनेता का ये बंगला फिल्म ‘RRR’ फेम अभिनेता शक्ति के बंगले के बेहद करीब है।

(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने खरीदा 31 करोड़ का डुप्लेक्स अपार्टमेंट, एक्ट्रेस सनी लियोनी बनीं बिग बी की पड़ोसन)

ajay devgn new house

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, अजय देवगन और काजोल ने ये घर साल 2020 के नवंबर महीने में खरीदा था। उन्होंने अपने इस घर को अपनी मां वीना वीरेंद्र देवगन के नाम किया है, जिसके पेपर्स भी बन चुके हैं। अजय बीते एक साल से एक नया घर खरीदने की तलाश में लगे हुए थे और उनकी ये तलाश अब पूरी हो गई है।

ajay devgn and kajol

काजोल और अजय देवगन की लव लाइफ

अजय और काजोल करीब 25 साल पहले 1995 में फिल्‍म 'हलचल' के सेट पर मिले थे। कहा जाता है कि, यहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 1998 में अजय और काजोल की फिल्म 'प्यार तो होना ही थी' रिलीज हुई। इस फिल्म को तो दर्शकों ने प्यार दिया ही, साथ ही साथ इस फिल्म से ही अजय और काजोल का प्यार परवान चढ़ गया और दोनों के बीच इजहार-ए-इश्क हो गया, और फिर इन दोनों ने 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी को इतना गुपचुप रखा गया था कि, किसी को इसकी भनक भी नहीं पड़ी। इसके बारे में बात करते हुए अजय और काजोल दोनों ने ही बताया था कि, दोनों इस फंक्शन को बेहद निजी रखना चाहते थे। इसलिए दोनों ने अजय की बिल्डिंग की छत पर सात फेरे लिए थे। मौजूदा समय में ये दोनों दो बच्चे ‘न्यासा’ और ‘युग’ के माता-पिता हैं।

(ये भी पढ़ें: Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)

ajay devgn family

अजय देवगन का आलीशान घर

अजय देवगन इस समय अपनी लविंग वाइफ काजोल के साथ मुंबई के जुहू स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं। इस बंगले को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाता है, जो अपने इंटीरियर डिजाइन की वजह से काफी ज्यादा पॉपुलर है। कालोज और अजय के इस घर को काफी सिंपल तरीके से बनाया गया है, जो एक्टर के टेस्ट को काफी ज्यादा मैच करता है। इतना ही नहीं, उनके घर की सीढ़ियों को भी काफी एंटीक तरीके से डिजाइन किया गया है और एक्टर के घर में अधिकतर जगह पर शो पीस और मिरर का काम किया हुआ है। साथ ही घर को क्लासी लुक देने के लिए लाइट रंगों को पेंट किया गया है, जो घर को काफी कूल बनाते हैं।

ajay devgn house

कपल के घर में चार बेडरूम्स हैं। काजोल के घर में सफेद रंग के फर्नीचर्स हैं। सफेद रंग के फर्नीचर और लाइट कलर के पर्दे उनके घर को सिंपल और लैविश लुक देते हैं। काजोल हाई-फाई होने से बचती हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है। दोनों के घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनैलिटी से वाकिफ कराता है। उनके घर में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स रूम भी है। कपल का ये घर की कीमत 2 करोड़ डॉलर बताई जाती है। काजोल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें अपना घर एक मंदिर की तरह लगता है।

kajol house

अजय देवगन की नेट वर्थ

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अजय देवगन की कुल संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। दावा किया जाता है कि, अजय देवगन 40 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। भारतीय करेंसी के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति 295 करोड़ रुपये है। वह सालाना 25 करोड़ की कमाई करते हैं और हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ रुपये लेते हैं।

ajay devgn net worth

काजोल की नेट वर्थ

वहीं, कोजल की नेट वर्थ की बात करें तो, एक्ट्रेस भी करोड़ों की मालकिन हैं। काजोल की कुल संपत्ति 16 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी के हिसाब से वह 119 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। काजोल की ज्यादातर कमाई फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

kajol net worth

फिलहाल, हम अजय देवगन को उनके नए घर के लिए बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: काजोल, अजय)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.