काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने दोस्त के साथ डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, फैंस बोले- 'गोविंदा का बेटा है'

हाल ही में, अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को अपने दोस्त के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने दोस्त के साथ डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, फैंस बोले- 'गोविंदा का बेटा है'

बी-टाउन के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) भले ही अभी स्टारडम से दूर हैं, लेकिन वह लाइमलाइट से खुद को दूर नहीं रख पाती हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तमाम फैन फॉलोइंग इस बात की ओर इशारा करती है कि, फैंस उन्हें फिल्म स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं। खैर, यहां हम उनके फिल्मी करियर के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी इस वक्त चर्चाओं में है।

Kajol With Her Daughter Nysa Devgan

जी हां, अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान करने वाली 18 साल की न्यासा देवगन इन दिनों अपनी डिनर डेट की वजह से सुर्खियों में हैं। वैसे, तो न्यासा ज्यादा स्पॉट नहीं होती हैं, लेकिन जब भी होती हैं अपनी मां काजोल या पिता अजय देवगन के साथ दिखाई देती हैं। हालांकि, हाल ही में, उन्हें अपने एक दोस्त के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया।

(ये भी पढ़ें- Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)

Ajay Devgab With Daughter Nysa Devgan

दरअसल, 28 दिसंबर 2021 की रात को न्यासा देवगन को अपने एक दोस्त के साथ मुंबई के रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ नजर आईं, जिन्होंने ओलिव ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक जींस के साथ चेहरे पर मास्क लगा रखा था। न्यासा ने व्हाइट कलर की शॉर्ट मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं।

न्यासा देवगन के लुक को देखकर जहां कुछ फैंस ने उनकी तुलना एक्ट्रेस नोरा फतेही से की, तो वहीं कुछ लोगों ने उनके फेस कलर को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने तो न्यासा संग मौजूद उनके दोस्त को सुपरस्टार गोविंदा का बेटा कहा। वहीं, कुछ लोगों ने न्यासा की तुलना उनकी मां काजोल के साथ की। नीचे देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

बात करें न्यासा के बारे में तो, वह वर्तमान समय में सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम युग है। युग में मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। न्यासा से मिलने उनके माता-पिता अक्सर सिंगापुर जाया करते हैं।

Nysa Devgan

(ये भी पढ़ें- अजय देवगन-काजोल की पांच महंगी चीजें, लंदन में आलीशान बंगले से प्राइवेट जेट तक हैं इसमें शामिल)

20 अप्रैल 2021 को न्यासा के 18वें बर्थडे पर काजोल ने अपनी बेटी के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ काजोल ने अपनी बेटी को बर्थडे विश करते हुए बताया था कि, जब वह अपनी बेटी को जन्म दे रही थीं, तब वह काफी डरा हुआ महसूस कर रही थीं।

Kajol With Daughter Nysa Devgan

(ये भी पढ़ें- जब तनुजा ने अजय को बेटी काजोल से फोन पर नहीं करने दी थी बात, इंटरव्यू में बताई थी वजह)

फिलहाल, अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के बारे में किए जा रहे कमेंट्स पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.