बेटे युग के बर्थडे की तैयारियों में जुटे अजय देवगन, इस बार सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाएंगी काजोल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने बेटे युग देवगन (Yug Devgan) के 10वें जन्मदिन के लिए कुछ खास प्लानिंग की है, जिसकी चर्चाएं हर तरफ हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

बेटे युग के बर्थडे की तैयारियों में जुटे अजय देवगन, इस बार सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाएंगी काजोल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपने बेटे युग देवगन (Yug Devgan) के साथ मुंबई में ही हैं, जबकि उनकी पत्नी काजोल (Kajol) बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) संग सिंगापुर में हैं। इन सबके बीच अजय अपने बेटे युग के 10वें जन्मदिन के लिए कुछ खास तैयारियां कर रहे हैं, ताकि वो अपने बेटे के इस बर्थडे को खास बना सकें।    

Ajay Devgn, Kajol, Nysa Devgn and Yug Devgn

दरअसल, 'मिड डे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन बेटे युग के जन्मदिन पर अपने पनवेल वाले फार्महाउस जाने की योजना बना रहे हैं। मिड डे ने सूत्र के हवाले से कहा है कि, "अजय 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' समेत कुछ होम-प्रोडक्शंस पर काम करते हुए युग की देखभाल कर रहे हैं, लेकिन वो युग के 10वें जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं। साथ ही  काजोल और न्यासा यहां नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया है, जो अगले कुछ दिनों में उनके फार्महाउस पहुंच जाएंगे।" (ये भी पढ़ें: एक जैसी टी-शर्ट में नज़र आए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, क्या ये कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?)

Ajay Devgn and Yug Devgan

सूत्र ने ये भी कहा कि, अजय युग के पसंदीदा केक का ऑर्डर दे चुके हैं और उन्होंने उसके लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किए हैं। काजोल और उनकी बेटी न्यासा सिंगापुर में हैं। ऐसे में मां-बेटी युग के 10 वें जन्मदिन पर यहां नहीं होंगे। सूत्र ने आगे कहा, "ये पहली बार है जब काजोल अपने बेटे युग के जन्मदिन के लिए उसके साथ नहीं होंगी। वो वीडियो-कॉल पर उससे जुड़ेंगी।"

Kajol Devgn and Yug

अजय-काजोल ने पिछले बर्थडे पर ऐसे किया था युग को विश

13 सितंबर 2019 को युग के 9वें जन्मदिन पर काजोल और अजय ने सोशल मीडिया पर बेटे को बधाई देकर उसके दिन को और भी खास बनाने के बारे में सोचा था। इसके लिए अजय ने अपनी और युग की गुरुद्वारे में क्लिक की हुई एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं और दोनों के हाथ में गुरुद्वारे का प्रसाद देखा जा सकता है। इसके साथ अजय ने लिखा था, "ये एक खुशी है जिसे आप देखते हैं। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शेयर किया पुरानी यादों से जुड़ा ये खास वीडियो)

Ajay Devgn and Yug Devgan

दूसरी ओर काजोल ने युग का एक 'डबस्मैश' वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी, जिसमें उन्हें पलकें झपकाते हुए देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: रणवीर शौरी और कोंकणा सेन की दोबारा शादी को लेकर फैंस ने पूछा सवाल, तो मिला ये मजेदार जवाब)

इसलिए इस जन्मदिन पर काजोल नहीं होंगी साथ

अजय और काजोल की बेटी नीसा सिंगापुर के 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ एशिया' में पढ़ती हैं और देश में लॉकडाउन लगने से पहले ही वो अपनी मां काजोल संग मुंबई लौट आईं थी। हालांकि, अनलॉक शुरू होते ही वो मुंबई से वापस सिंगापुर जा चुकी हैं। महामारी की वजह से अपनी बेटी को अकेले ना छोड़ने के कारण काजोल भी कुछ दिनों के लिए बेटी संग सिंगापुर में रह रही हैं और वहां वो अपनी बेटी का खुद ख्याल भी रख रही हैं। ऐसे में इस बार युग के 10वें बर्थडे पर काजोल मुंबई में नही होंगी।

Kajol Devgan and Ajay Devgn

फिलहाल, जहां एक तरफ अजय देवगन बेटे युग के जन्मदिन की तैयारियों में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ काजोल और न्यासा दोनों ही ये पार्टी एंजॉय नहीं कर पाएंगे। हालांकि, वो वीडियो कॉल के जरिए जरूर युग के साथ जुड़ेंगे। तो हम भी एडवांस में युग को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images Courtesy: Nysa Devgan Fan ClubKajol
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.