अजय देवगन ने काजोल संग अपनी शादी पर की बात, बताया कैसे हुई थी प्यार की शुरुआत

हाल ही में, अभिनेता अजय देवगन ने काजोल संग अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अजय देवगन ने काजोल संग अपनी शादी पर की बात, बताया कैसे हुई थी प्यार की शुरुआत

सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ियों में से अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की लव स्टोरी रील से रियल लाइफ में परिवर्तित हुई है। फरवरी 2022 में कपल ने अपनी 23 साल की जर्नी का जश्न मनाया था और वह हमेशा के लिए मजबूत होते जा रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपनी शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Ajay Devgn with wife Kajol

पहले ये जान लीजिए कि, अजय और काजोल करीब 25 साल पहले 1995 में फिल्‍म 'हलचल' के सेट पर मिले थे। कहा जाता है कि, यहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। करीब चार सालों तक डेटिंग के बाद इन दोनों ने साल 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी को इतना गुपचुप रखा गया था कि, किसी को इसकी भनक भी नहीं पड़ी थी। मौजूदा समय में ये दोनों दो बच्चे ‘न्यासा’ और ‘युग’ के माता-पिता हैं। दोनों अपनी फैमिली के साथ बेहद खुशनुमा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

ajay devgan

अब आइए आपको एक्टर के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, एक टॉक शो के दौरान जब अजय से पूछा गया कि, उन्होंने काजोल से शादी करने का फैसला क्यों किया? तो उन्होंने खुलासा किया कि, वे बहुत अच्छी तरह से मिले और बिना प्रपोज किए एक-दूसरे को देखने लगे थे। उन्होंने कहा कि, ''मैं वास्तव में नहीं जानता..हम मिले, हमारा साथ बहुत अच्छा रहा। हमने एक दूसरे को बिना प्रपोज किए ही देखना शुरू कर दिया और फिर यह ठान लिया गया कि, हम शादी कर लेंगे। हम दोनों के सोचने का तरीका एक जैसा है। हमारे मॉडल एक जैसे लगते हैं तो, यह फ्लो आगे बढ़ता चला गया।”

Ajay Devgn with wife Kajol

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 91,000 रुपए के ओवरसाइज्ड शर्ट में एयरपोर्ट पर आईं नजर, समर लुक ने खींचा ध्यान)

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि, उनके बीच भी उतार-चढ़ाव आए हैं और उन्होंने इसमें एक साथ काम करना सीख लिया है। उन्होंने कहा, "आपको उन असहमतियों को मैनेज करना होगा ... दो दिमाग एक जैसे नहीं हो सकते हैं, लेकिन फिर हम चर्चा करते हैं कि, यह कैसे काम करता है। किसी को अपने अपने गुमान में नहीं रहना चाहिए और बस माफी मांग लेनी चाहिए और इसे खत्म कर देना चाहिए।'' उन्होंने यह भी कहा कि, वह अपनी पत्नी की बहुत परवाह करते हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से दिखाते हैं, क्योंकि वह एक फिजिकल पर्सन नहीं हैं।''

Ajay Devgn with wife Kajol

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अजय देवगन अगली बार फिल्म 'रनवे 34' में दिखाई देंगे। वह अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह के साथ प्रमुख भूमिकाओं में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। खुद अजय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

(ये भी पढ़ें- ट्रोल हुईं देबिना बनर्जी, बेटी लियाना को 'लापरवाही' से पकड़ने पर यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी)

फिलहाल, अभिनेता अजय देवगन के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.