आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग दूल्हे रणबीर के साथ दिया पोज, रॉयल लुक में दिखा कपल

हाल ही में, रणबीर और आलिया की शादी से आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ये दोनों रॉयल अवतार में दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग दूल्हे रणबीर के साथ दिया पोज, रॉयल लुक में दिखा कपल

लव बर्ड्स से पति-पत्नी बने बॉलीवुड के सितारे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। इस कपल ने 5 साल तक डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को आखिरकार शादी कर ली। ये मोस्ट अवेडेट शादी रणबीर के घर 'वास्तु' में हुई, जिसकी एक झलक पाने को फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब इस रॉयल वेडिंग की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें हमें आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं इनका लुक।

alia

दूल्हे राजा के साथ आकाश-श्लोका की फोटो 

सामने आई लेटेस्ट तस्वीर में आकाश और श्लोका अंबानी दूल्हे राजा रणबीर कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये तीनों बेहद खुश दिख रहे हैं। बता दें कि, आकाश अंबानी और रणबीर कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि, रणबीर खुद आकाश को अपनी शादी में इनवाइट करने के लिए उनके घर गए थे। आकाश भी अपनी इंटरनेशनल ट्रिप को कैंसिल करके दोस्त की शादी में पहुंचे थे।

ambani

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया अपना डायमंड इंगेजमेंट रिंग और मंगलसूत्र, दिखीं बेहद सुंदर)

ऐसा था आकाश-श्लोका अंबानी का लुक

रणबीर और आलिया की शादी के लिए बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने बेबी पिंक कलर की एक शेरवानी को चुना था। इस अवतार में वो काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, बात करें श्लोका की, तो उन्होंने अपने लविंग हसबैंड के साथ मैचिंग करते हुए पिंक कलर साड़ी पहनी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस लुक को श्लोका ने बेहद सिंपल रखा था। उन्होंने एक डायमंड का मांग टीका और मैचिंग नेकपीस पहना हुआ था। वहीं, उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक अपनाया हुआ था, जिसमें वो पिंक लिप शेड लगाए काफी प्यारी लग रही थीं। 

ambani

akash ambani

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया वेडिंग: करीना कपूर पति सैफ संग पिंक कलर की साड़ी में पहुंचीं बारात, दिखा रॉयल अंदाज)

बता दें कि, आलिया और रणबीर ने भी साल 2019 में आकाश-श्लोका के वेडिंग फंक्शन में शिरकत की थी। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, रणबीर और आकाश की दोस्ती काफी गहरी है। इससे पहले भी कई मौकों पर अंबानी और कपूर खानदान साथ नजर आया है।

ambani

इससे पहले, एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, "पंजाबी रीति रिवाज के अनुसार, शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन चार दिनों तक एक कमरे में रहते हैं। इस दौरान कपल को हर सुबह एक पूजा करनी होती है और फिर चौथे दिन वे नहाकर सत्यनारायण की कथा में बैठते हैं। पूजा के बाद दूल्हा, दुल्हन को लाल रंग का सिंदूर लगाते हुए हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वादा करता है।"

ranbir

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी पत्नी श्लोका संग पहुंचे रणबीर-आलिया की शादी में, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, हम तो आलिया और रणबीर की शादी की और तस्वीरें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको आकाश और श्लोका अंबानी का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- akashambani_fc)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.