आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी को 1 किमी तक फैली हाई सिक्योरिटी के बीच छोड़ा स्कूल

बिजनेसमैन आकाश अंबानी अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी को कड़ी सुरक्षा के बीच स्कूल भेज रहे हैं। परिवार ने सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी को 1 किमी तक फैली हाई सिक्योरिटी के बीच छोड़ा स्कूल

10 दिसंबर 2020 अंबानी परिवार के हर सदस्य के लिए सबसे खुशी का दिन था, क्योंकि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बने थे। उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता ने एक छोटे लाडले को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। अंबानी फैमिली के सबसे छोटे राजकुमार हर किसी के पसंदीदा हैं।

prithvi

15 मार्च 2022 को आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) ने अपनी स्कूली शिक्षा शुरू की और नर्सरी स्कूल में अपने पहले दिन में भाग लिया। पैपराजी ने स्कूल से अपनी मां के साथ निकलते समय नन्हे मुंचकिन को स्पॉट किया। तस्वीरों में श्लोका, पृथ्वी को गोद में लिए हुए दिख रही थीं। दूसरी ओर, पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे। वह तस्वीरों को क्लिक करने वाले लोगों को घूर रहे थे।

shloka

prithvi

(ये भी पढ़ें- रवीना टंडन ने बेटी राशा के 17वें बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, 'गायत्री मंत्र' गाती दिखीं लाडली)

आज यानी 16 मार्च 2022 को आकाश अंबानी के फैन पेज ने श्लोका और पृथ्वी को स्कूल छोड़ने का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में हम परिवार के चारों ओर उच्च सुरक्षा देख सकते हैं। खबर है कि, पृथ्वी के आसपास कड़ी सुरक्षा रहेगी। सुरक्षा में स्कूल का 1 किमी का दायरा शामिल है और इसमें डॉक्टरों की एक टीम भी होगी। पृथ्वी के दादा-दादी और माता-पिता सुरक्षा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

यह 15 मार्च 2021 की बात है, जब आकाश अंबानी के फैन पेज ने नन्हे पृथ्वी की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी, जो प्लेस्कूल में अपने पहले दिन में भाग ले रहे थे। वह कैमरे के लिए पोज देते हुए सफेद टी-शर्ट में मनमोहक लग रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि, आकाश और श्लोका ने उसी सनफ्लावर स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां पृथ्वी को भेजा जाता है।

prithvi

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने जुड़वा बच्चे होने के पीछे की बताई सच्चाई! प्रेग्नेंसी के बारे में भी की बात)

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी आकाश अंबानी एक साल के हो गए थे, और आकाश अंबानी के फैन पेज ने दादू मुकेश अंबानी के साथ पृथ्वी की एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में पृथ्वी प्यारे लग रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपने दादू के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। पृथ्वी ने अपने कुर्ते को लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट के साथ पेयर किया था, जबकि मुकेश अंबानी ने मैरून नेहरू जैकेट को चुना था।

mukesh ambani grandson

28 दिसंबर 2021 को मुकेश अंबानी ने अपने साथियों, दोस्तों और परिवार को संबोधित करते हुए दादा-दादी होने के अपने नए सफर को साझा किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत अंबानी परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत करते हुए की थी और खुलासा किया था कि, वह उनके जीवन में अपार खुशी और खुशियां लाए हैं। उन्होंने कहा था कि, "पृथ्वी हमारे परिवार का सबसे नया सदस्य है। पिछले एक साल में, उसने हमारे जीवन में असीम आनंद लाया है। मुझे यकीन है कि, आपके बीच सभी माता-पिता और दादा-दादी ने समान आनंद का अनुभव किया है।"

Mukesh AMbani Grandson

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने मालदीव से बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो किया शेयर, ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग लगीं एक्ट्रेस)

फिल​हाल, हम पृथ्वी के लिए स्कूली जीवन की सभी खुशियों की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.