आकाश अंबानी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने ‘Time100 Next’ में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, उन्हें ‘Time100 Next’ में शामिल किया गया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आकाश अंबानी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने ‘Time100 Next’ में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम फर्म 'जियो' के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने बिजनेस की दुनिया में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, उन्हें दुनिया के उभरते सितारों की सूची 'टाइम 100 नेक्स्ट' में शामिल किया गया है। आकाश इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं।

akash ambani

पहले ‘Time100 Next’ के बारे में जान लीजिए। दरअसल, दुनिया की फेमस 'टाइम मैगजीन' (Time Magzine) दुनिया भर के उभरते सितारों की एक लिस्ट तैयार करती है, जिनमें कुल 100 लोगों को शामिल किया जाता है, इसे ‘Time100 Next’ के नाम से जाना जाता है। इस लिस्ट में शुमार होने का मतलब है कि दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजाना और ये कारनामा मुकेश अंबानी के बेटे आकाश ने कर दिखाया है।

akash ambani

इस लिस्ट में आकाश अंबानी का सिलेक्शन 'लीडर्स कैटेगरी' में हुआ है। आकाश अंबानी को इस लिस्ट में शामिल किए जाने पर 'टाइम मैगजीन' का कहना है कि ''वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने 'Google' और 'Facebook' के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।''

akash ambani

आकाश अंबानी का इस लिस्ट में आना इसलिए भी खास है, क्योंकि ये उपलब्धि हासिल करने वाले आकाश अकेले भारतीय हैं। टाइम मैगजीन का कहा है कि आकाश को महज 22 साल की उम्र में जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी, वहीं जून 2022 में उन्हें भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम फर्म 'जियो' का चेयरमैन बनाया गया था। ऐसे में आकाश के कंधों पर 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली कंपनी को संभालने की जिम्मेदारी है।

akash ambani

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ब्रैंड न्यू 'बेंटले बेंटायगा' में हुए स्पॉट, शानदार है 4.10 करोड़ की ये कार)

जियो की बढ़ती डिमांड और प्रगति की बात करें, तो यह कंपनी जल्द ही 5जी लॉन्च करने की तैयारी में है। रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट अब आकाश अंबानी की निगरानी में ही किया जा रहा है। 5जी को लॉन्च करने के लिए जियो भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G सिर्फ इसी बैंड पर चल सकता है। ऐसे में जियो एक बार फिर दूरसंचार के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाने और अपनी मतबूत पकड़ बनाने के लिए तैयार है।

akash ambani

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने 592 करोड़ रुपए में खरीदा था यूरोप का स्टोक पार्क, देखें लग्जीरियस रिजॉर्ट की फोटोज)

वहीं, 'TIME100 Next' लिस्ट की बात करें, तो इसे 'टाइम मैगजीन' द्वारा बनाया जाता है, जिसमें पूरी दुनिया ऐसे लीडर्स को शामिल किया गया है, जो बिजनेस, मनोरंजन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य, विज्ञान और एक्टिविस्ट के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं और भविष्य की नींव को मजबूत कर रहे हैं। 2022 की 'TIME100' की लिस्ट में संगीतकारों के साथ-साथ प्रोफेशनल चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को भी शामिल किया गया है।

akash ambani

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने खरीदी 729 करोड़ की संपत्ति, देखें 248 कमरों के लग्जीरियस होटल की तस्वीरें)

फिलहाल, हम भी आकाश अंबानी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.