आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी की लेटेस्ट फोटो आई सामने, कार के अंदर बैठे दिखे 'छोटे राजकुमार'

हाल ही में, सोशल मीडिया पर बिजनेसमैन आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी की लेटेस्ट फोटो आई सामने, कार के अंदर बैठे दिखे 'छोटे राजकुमार'

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पोते पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) इन दिनों खूब लाइमलाइट में हैं। दरअसल, 15 मार्च 2022 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी ने अपनी स्कूली शिक्षा शुरू की। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब हाल ही में, अंबानी फैमिली के राजकुमार की एक और क्यूट फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

akash ambani

पहले तो ये जान लीजिए कि, 10 दिसंबर 2020 अंबानी परिवार के हर सदस्य के लिए सबसे खुशी का दिन था, क्योंकि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बने थे। उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता ने शादी के एक साल बाद अपने छोटे लाडले को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। अंबानी फैमिली के सबसे छोटे राजकुमार हर किसी के पसंदीदा हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए सभी बेकरार रहते हैं।

Mukesh AMbani Grandson

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी को 1 किमी तक फैली हाई सिक्योरिटी के बीच छोड़ा स्कूल)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, आकाश अंबानी नाम के एक फैन पेज ने अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में 'छोटे नवाब' कार के अंदर बैठे हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। ये तस्वीर उनके स्कूल जाने के दौरान की है। हालांकि, इसमें पृथ्वी का चेहरा स्पष्ट तो नहीं दिख रहा है, लेकिन उनका एक्सप्रेशन साफ नजर आ रहा है। यहां देखें वो फोटो।

prithvi ambani

इसके पहले, 15 मार्च 2022 को जब आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी पहले दिन स्कूल गए थे, तो पैपराजी ने स्कूल से अपनी मां के साथ निकलते समय नन्हे मुंचकिन को स्पॉट किया था। सामने आई तस्वीरों में श्लोका, पृथ्वी को गोद में लिए हुए दिख रही थीं, इस दौरान पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे। वह तस्वीरों को क्लिक करने वाले लोगों को घूर रहे थे।

shloka

prithvi

(ये भी पढ़ें- मोहित रैना ने पत्नी अदिति शर्मा संग मनाई पहली होली, तस्वीर शेयर कर लिखा प्यारा कैप्शन)

वहीं, नन्हे पृथ्वी अंबानी की एक और प्यारी सी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह अपने प्लेस्कूल में बैठे दिख रहे थे। वह कैमरे के लिए पोज देते हुए सफेद टी-शर्ट में मनमोहक लग रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि, आकाश और श्लोका ने उसी सनफ्लावर स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां पृथ्वी को भेजा जाता है।

prithvi

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी आकाश अंबानी एक साल के हो गए थे, और आकाश अंबानी के फैन पेज ने दादू मुकेश अंबानी के साथ पृथ्वी की एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में पृथ्वी प्यारे लग रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपने दादू के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। पृथ्वी ने अपने कुर्ते को लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट के साथ पेयर किया था, जबकि मुकेश अंबानी ने मैरून नेहरू जैकेट को चुना था।

mukesh ambani grandson

(ये भी पढ़ें- मुंह छुपाने पर ट्रोल हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, शमिता-राकेश संग डिनर डेट पर किए गए स्पॉट)

फिलहाल, हमें तो पृथ्वी अंबानी की फोटो काफी अच्छी लगी। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.