पृथ्वी अंबानी पहली बार पब्लिक प्लेस में आए नजर, मां श्लोका और पापा आकाश संग गए थे स्कूल

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी हाल ही में, अपनी मां श्लोका मेहता के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किए गए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पृथ्वी अंबानी पहली बार पब्लिक प्लेस में आए नजर, मां श्लोका और पापा आकाश संग गए थे स्कूल

देश के सबसे धनी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहती है, लेकिन अंबानी फैमिली के मेंबर्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। अंबानी परिवार के सबसे नए सदस्य व राज​कुमार पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) हाल ही में, पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

Prithvi

पहले तो ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी व श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को एक-दूसरे से शादी की थी। कपल की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी, जो लगभग कई दिनों तक लाइमलाइट में छाई रही थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर 2020 को आकाश और श्लोका को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। पृथ्वी मौजूदा समय में करीब एक साल से ज्यादा उम्र के हैं। सोशल मीडिया पर पृथ्वी की झलकियां बेहद कम ही देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि, सभी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। 

Aakash-Shloka And Nita

(ये भी पढ़ें- 'होने वाली सासू मां' नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को विश किया बर्थडे, शेयर की लवली फोटो)

अब आइए आपको दिखाते हैं पृथ्वी अंबानी की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, 15 मार्च 2022 को श्लोका मेहता मुंबई में स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके साथ जूनियर अंबानी पृथ्वी भी दिखाई दिए। तस्वीरों में पृथ्वी की मासूमियत ने हमारा दिल ही जीत लिया। श्लोका ने अपने लाडले को गोद में लिया हुआ है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट मास्क भी लगाया हुआ है। पृथ्वी की एक झलक देखते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इन फोटोज को सामने आने के बाद से ही फैंस छोटे शहजादे पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें।

​एक फैन पेज के पोस्ट के मुताबिक, आकाश और श्लोका अंबानी अपने लाडले को स्कूल से लाने गए थे।

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की 'बारात' के लिए की थी सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस की प्लानिंग [Exclusive])

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे को अंबानी फैमिली ने अपने पैत्रृक आवास जामनगर (गुजरात) में एक भव्य समारोह के जरिए सेलिब्रेट किया था। रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं। करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ किया था और करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली ने भोजन कराया था, इसके साथ ही आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान किए थे।

Mukesh Ambani With His Grandson Prithvi

‘छोटे शहजादे’ के बर्थडे पर कितने सारे केक्स का अरेंजमेंट किया गया था। पेस्टल कलर की थीम पर मौजूद ये सारे केक्स और कप केक्स काफी प्यारे लग रहे थे। इनमें से एक केक काफी प्यारा लग रहा था, इस पर ‘प्रिंस पृथ्वी’ लिखा था। यहां देखें वो इसकी झलकियां।

Prithvi Ambani Birthday Cake

Prithvi Ambani Birthday Cake

Prithvi Ambani Birthday Celebration Glimpse

Prithvi Ambani Birthday Celebration Glimpse

Prithvi Ambani Birthday Celebration Glimpse

Prithvi Ambani Birthday Celebration Glimpse

Prithvi Ambani Birthday Celebration Glimpse

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को समर्पित की प्यारी कविता, लाडली से किया ये खास वादा)

कुछ समय पहले, हमें सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी के साथ उनके पोते पृथ्वी का एक बूमरैंग वीडियो देखने को मिला था, जिसमें दादू की गोद में पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे। इसमें देखा जा सकता है कि, पृथ्वी अपने दादू को बड़े ही प्यार से निहार रहे हैं और मुकेश उनके साथ खेल रहे हैं।

फिलहाल, पृथ्वी अंबानी की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.