दादा-दादी बने मुकेश अंबानी व नीता अंबानी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेबी बॉय को जन्म

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं। उनकी बहू श्लोका मेहता ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

दादा-दादी बने मुकेश अंबानी व नीता अंबानी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेबी बॉय को जन्म

मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) दादा-दादी बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की वाइफ श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने आज यानी 10 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे एक बेटे को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज़ खुद अंबानी परिवार के एक प्रवक्ता ने स्टेटमेंट जारी कर के दी है।

दरअसल, ‘Bollywoodshaadis’ को दिए गए एक्सक्लूसिव स्टेटमेंट में अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने कपल के बेबी बॉय के पेरेंट्स बनने की बात कंफर्म की है। इस स्टेटमेंट के मुताबिक, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बेबी बॉय के प्राउड पेरेंट्स बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार ग्रांडपेरेंट्स बनने की ख़ुशी है, क्योंकि उन्होंने धीरुभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया है। मां और बेटे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बेबी के आगमन ने मेहता और अंबानी फैमिली को खुशियों से भर दिया है।” (ये भी पढ़ें: मीरा कपूर ने शेयर की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीर, 50 लोगों के शादी में जाने को लेकर मारा जोक)

इसके अलावा, मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ‘वरिंदर चावला’ के भी इंस्टाग्राम हैंडल से ये जानकारी शेयर की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में आकाश और श्लोका को माता-पिता बनने की बधाई भी दी है।

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी

वैसे तो, श्लोका और आकाश एक-दूसरे को बचपन से जान रहे हैं, लेकिन पहले दोनों सिर्फ और सिर्फ अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दरअसल दोनों धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। ऐसे में श्लोका और आकाश साथ ही बढ़े हुए। ऐसी स्थिति में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दोनों एक-दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे।

दोनों ने साल 2009 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की। जब दोनों ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली, तब से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। बस यहीं से यह तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे। इसके बाद वो वक्त भी आया कि जब दोनों को मुंबई छोड़ एक-दूसरे से जुदा होना पड़ा। दरअसल श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गई थीं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन करने चले गए थे। इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। (ये भी पढ़ें: मां साक्षी धोनी संग दुबई के सैलून में गई बेटी जीवा, नए लुक में लग रहीं बेहद क्यूट)

जब आकाश ने किया था श्लोका को शादी के लिए प्रपोज

भारत वापस आने के बाद जहां एक और आकाश रिलायंस के कई प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने लगे, तो वहीं श्लोका भी अपने पिता के साथ बिजनेस में बिजी थीं। हालांकि, व्यस्त होने के बाद भी दोनों की फिर से मुलाकाते शुरू हुईं। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को दूसरे मुकाम पर ले जाने का मन बनाया और इसी क्रम में आकाश ने साल 2018 में श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया। जब आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया तो उन्होंने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों ने 9 मार्च 2019 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी।

कौन हैं श्लोका मेहता?

श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मालूम हो, अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में श्लोका डायरेक्टर हैं। वैसे इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की संस्थापिका भी हैं जिसके जरिए वह एनजीओ को सहयोग करती है। (ये भी पढ़ें: शहीर शेख वाइफ रुचिका कपूर के साथ ट्विनिंग करते आए नजर, क्यूट नोट भी किया डेडीकेट)

फिलहाल, अपने पोते के आने से मुकेश और नीता अंबानी काफी खुश हैं। हम भी कपल को उनके पेरेंट्स बनने की बधाई देते हैं। तो आपको आकाश और श्लोका की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- varindertchawla)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.