अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट

एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया। अक्षय कुमार ने एक नोट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का आज यानी 8 सितंबर 2021 की सुबह निधन हो गया। हाल ही में, तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जैसे ही, बेटे अक्षय को यह खबर मिली, वह तुरंत ही लंदन से मुंबई वापस लौट आए थे। वह लंदन में फिल्म 'सिंड्रेला' की शूटिंग कर रहे थे। वहीं, अब खुद एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन की जानकारी दी है।

Akshay Kumar Mother

दरअसल, 8 सितंबर की सुबह अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए अपने मां के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने इस नोट में लिखा है, ''वो मेरा सार थीं...और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं..मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह शांतिपूर्वक दुनिया को छोड़ दिया और दूसरी दुनिया में मेरे डैड के साथ पुनर्मिलन कर लिया..मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं..ओम शांति।'' अक्षय के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Akshay Kumar Mother

(ये भी पढ़ें: शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द)

इसके पहले, 7 सितंबर 2021 को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां के लिए लोगों से दुआ करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, ''आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।''

Akshay Kumar Mother

(ये भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या बेटी आराध्या की ऑनलाइन क्लासेस में ऐसे करते हैं मदद, बिग बी ने KBC में किया खुलासा)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय की मां को क्या हुआ था, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। फिलहाल, हम भी अक्षय कुमार की मां को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं और इस दुख की घड़ी में एक्टर की फैमिली के लिए सांत्वना प्रकट करते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.