ऋचा चड्ढा की ब्राइडल एंट्री पर एक्साइटेड नजर आए थे दूल्हे राजा अली, अपनी लेडीलव को दी फ्लाइंग किस 

हाल ही में, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की शादी से उनकी ब्राइडल एंट्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके दूल्हे राजा अली फजल फ्लाइंग किस देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

ऋचा चड्ढा की ब्राइडल एंट्री पर एक्साइटेड नजर आए थे दूल्हे राजा अली, अपनी लेडीलव को दी फ्लाइंग किस 

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शाही अंदाज में निकाह किया था। दोनों की शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब ऋचा की ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अली अपनी लेडीलव को दुल्हन के रूप में देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

ALI FAZAL

पहले ये जान लीजिए कि 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा और अली ने 4 अक्टूबर 2022 को निकाह किया था। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में हुए और निकाह लखनऊ में हुआ। वहीं, उन्होंने अपना वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में रखा था।

ALI-RICHA

अब बात करते हैं ऋचा की ब्राइडल एंट्री वाले वीडियो की, जिसमें दूल्हे राजा अली काफी एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा शाही जोड़े में ब्राइडल एंट्री लेती हैं। वहीं, अली बहुत धैर्य से अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वह अपनी लेडीलव से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इसके बाद जैसे-जैसे अभिनेत्री करीब आती गईं, अली ने अपनी दुल्हन को फ्लाइंग किस देना शुरू कर दिया। ऋचा फिर अली को अपना हाथ देती हैं, जिसके बाद अली उनसे बात करने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो के बैक ग्राउंड में लाइव चल रहा 'आफरीन आफरीन' गाना सुना जा सकता है, जिस पर एक्ट्रेस ने अपनी ब्राइडल एंट्री की। 

ALI-RICHA

ALI-RICHA

ALI RICHA

ऋचा और अली के वेडिंग लुक की बात करें, तो अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में ऋचा और अली दोनों शाही लग रहे थे। ऋचा ने भारी कढ़ाई वाले बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट चिकनकारी कुर्ती के साथ एक शानदार शरारा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने एक नेट का दुपट्टा लिया हुआ था, जिस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े हुए थे। इस दुपट्टे को एक्ट्रेस ने काफी सलीके से पिनअप किया हुआ था। वहीं, अली ने सिग्नेचर स्लिट्स के साथ एक म्यूट गोल्ड बेज टसर सिल्क शेरवानी का विकल्प चुना था। उनकी शेरवानी पर रेशम से हाथ की कढ़ाई की गई थी। 

ALI-RICHA

ALI RICHA

(ये भी पढ़ें- जब विनोद खन्ना एक बेडरूम किसिंग सीन के वक्त डिंपल कपाड़िया पर खो बैठे थे नियंत्रण)

बता दें कि ऋचा के स्वागत के लिए अली के परिवार ने लखनऊ में स्पेशल डिनर का आयोजन किया था। शाम की शुरुआत राजस्थान के साबरी बंधुओं की कव्वाली प्रस्तुति से हुई। यहां अवधी लखनवी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सजावट की गई थी। डिनर 'लेबुआ' द्वारा तैयार किया गया था और कुछ स्पेशल डिशेज महमूदाबादी द्वारा तैयार किए गए थे, जो एक अन्य पारंपरिक परिवार द्वारा संचालित केटरिंग कंपनी है।

RICHA-ALI

(ये भी पढ़ें- दिग्गज एक्टर अरुण बाली का 79 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार)

ऋचा और अली अब वापस मुंबई में हैं और दोनों ने हाल ही में अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। स्टार-स्टडेड इवेंट में ऋतिक रोशन, सबा आज़ाद, सुज़ैन खान, विक्की कौशल और तब्बू सहित अन्य लोग शामिल हुए थे।

ALI-RICHA

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय-अनुष्का शर्मा से रणवीर सिंह तक, बेहद महंगी घड़ियां पहनते हैं ये बॉलीवुड सितारे)

फिलहाल, आपको ऋचा चढ्ढा की ये ब्राइडल एंट्री कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.