आलिया भट्ट के बर्थडे पर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने विश किया बर्थडे, बहन व मां ने भी लिखा नोट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के 28वें जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट के बर्थडे पर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने विश किया बर्थडे, बहन व मां ने भी लिखा नोट

बॉलीवुड के फेमस निर्माता व निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी व एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज यानी 15 मार्च 2021 को आलिया अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से लोग एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Alia Bhatt 28th Birthday

पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अब तक के अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं, जिसमें 'हाइवे', 'टू स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी', 'जीरो', 'गली बॉय', 'कलंक' और 'सड़क 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। इस समय वे फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। (ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की अपनी हॉट फोटो, तो पति शाहिद ने कमेंट में लिखा- 'गजब की चीज')

Alia Bhatt 28th Birthday

वहीं, रणबीर और आलिया पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद दोनों को अक्सर एक-साथ पार्टीज और वेकेशंस पर स्पॉट किया जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि रणबीर और आलिया लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हों या नहीं, लेकिन दोनों की खूबसूरत जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। यहां तक कि आलिया रणबीर के फैमिली के साथ भी अक्सर देखी जाती हैं। ऐसे में आलिया के बर्थडे पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। 

Alia Bhatt 28th Birthday

दरअसल, नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट की स्टोरी पर आलिया की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, मेरे जानने वालों में सबसे कूलेस्ट और खुशहाल लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सभी को अपनी सकारात्मकता और ताकत से इंस्पायर करती रहिए। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।

Alia Bhatt 28th Birthday

वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कई फोटोज शेयर करके आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। शेयर की गई पहली फोटो में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ और आलिया अपनी मां सोनी राजदान और बहन पूजा भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया के सिर पर बर्थडे का ताज लगा हुआ है और लिखा है, ''सबसे खुशनुमा बर्थडे।'' (ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई संग की सगाई, रोमांटिक डांस करता दिखा कपल)

Alia Bhatt 28th Birthday

दूसरी फोटो में रिद्धिमा कपूर, आलिया और नीतू कपूर व पूजा भट्ट दिखाई दे रही हैं। इसमें भी आलिया के सिर पर बर्थडे का ताज लगा हुआ है और लिखा है, ''ब्यूटीफुल डॉल।''

Alia Bhatt 28th Birthday

अंतिम फोटो में रिद्धिमा, पूजा भट्ट और आलिया दिखाई दे रहे हैं। इसमें भी आलिया के सिर पर बर्थडे का ताज लगा हुआ है और लिखा है, ''हम आपसे बहुत प्यार करते हैं आलिया।''

Alia Bhatt 28th Birthday

बहन पूजा भट्ट ने ऐसे विश किया बर्थडे 

आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने भी अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कर अपनी बहन को बर्थडे विश किया है। इन फोटोज में आलिया के कई फिल्मों के पोस्टर हैं, जिसमें एक्ट्रेस का अलग-अलग लुक देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, जो लड़की स्क्रीन पर जीवन देती है, उसे गिरगिट की तरह बदलने से पहले मैं हमेशा ऑफ-स्क्रीन पर देखती हूं! हैप्पी बर्थडे आलिया .. आप पर हम सबको गर्व है!

मां सोनी राजदान ने भी दी बधाई

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर बेटी की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। (ये भी पढ़ें- हॉकी स्टार पूनम रानी मलिक ने लिए सात फेरे, वीडियो में पति को नोटों की वरमाला पहनाते आईं नजर)

Alia Bhatt 28th Birthday

इस फोटो को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने अपने कैप्शन में लिखा है, ''लोगों की कला उनके दिमाग का सच्चा दर्पण है, जवाहरलाल नेहरू। उस मामले में मेरे प्रिय तुम में एक बहुत ही विशेष दिमाग है ... यह हमेशा खिलता और विकसित होता रहे और आप जो शीशे में देख रही हैं उसे हमेशा पसंद करती रहें। हैप्पी बर्थडे सनशाइन! आपके हर एक टुकड़ों से इतना प्यार करती हूं कि उसकी कोई गिनती नहीं है।''

Alia Bhatt 28th Birthday

फिलहाल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं करेंगी। हम भी एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.