आलिया भट्ट ही नहीं, ये हैं वो फेमस एक्ट्रेसेस, जो शादी के कुछ महीनों बाद ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी के दो महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है, लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के कुछ ही महीनों बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आलिया भट्ट ही नहीं, ये हैं वो फेमस एक्ट्रेसेस, जो शादी के कुछ महीनों बाद ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सितारों का गुपचुप तरीके से सिर्फ करीबी लोगों के बीच ही शादी करने का क्रेज काफी बढ़ गया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)-आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हों, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ हों या फिर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, इन्होंने बहुत ही सीक्रेटली शादी की थी, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे सेलेब्स कपल की, जिन्होंने शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। 

alia bhatt ranbir kapoor

1. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

alia bhatt ranbir kapoor

alia bhatt ranbir kapoor

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का, जिन्होंने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने आवास 'वास्तु' में शादी की थी। ये उनके करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच की गई एक अंतरंग शादी थी। अब शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। आलिया ने 27 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें से एक तस्वीर में आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर को अल्ट्रासाउंड मशीन के छोटे पर्दे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक शेर के परिवार को दिखाया गया था, क्योंकि आलिया ने इस तस्वीर से अपने होने वाले परिवार की तुलना की थी। इन तस्वीरों के कैप्शन में आलिया ने लिखा था, "हमारा बच्चा... जल्द ही आ रहा है।"

2. नेहा धूपिया बेदी और अंगद बेदी

neha dhupia angad bedi

neha dhupia angad bedi

(ये भी पढ़ें- जब आलिया भट्ट ने किया था अपने बच्चे के नाम का खुलासा, अगर बेटी हुई तो रखेंगी ये नाम)

खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 में एक गुरुद्वारा में अंगद बेदी से अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था। शादी के तीन महीने बाद ही नेहा ने साझा किया था कि, वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। ये 24 अगस्त 2018 का दिन था, जब नेहा धूपिया बेदी ने अपने पति अंगद बेदी के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इन फोटोज में नेहा को एक ब्लैक ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता था। तस्वीरों के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा था, "हा! टर्न आउट ये अफवाह सच है.. #3ofus"। नेहा की अनाउंसमेंट के कुछ महीनों के बाद 18 नवंबर 2018 में नेहा और अंगद ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने मेहर धूपिया बेदी रखा था। 

3. स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी 

smriti irani

(ये भी पढ़ें- जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया था प्रपोज, खुशी से झूम उठी थीं एक्ट्रेस, तस्वीर वायरल)

स्मृति ईरानी एक ऐसा नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। टीवी एक्ट्रेस से केंद्रीय सरकार में मंत्री होने तक, वो अपनी एक खास पहचान बनाने में सफल रही हैं। स्मृति ने जनवरी 2001 में जुबिन ईरानी से शादी की थी। ये दोनों तब चर्चा में आ गए थे, जब इन्होंने शादी के कुछ महीनों बाद ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की थी। ये अक्टूबर 2001 का दिन था, जब ये दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। 

4. नताशा स्टेनकोविच और हार्दिक पांड्या 

natasha hardik

natasha hardik

natasha hardik

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच की प्रेग्नेंसी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। दरअसल, हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा को एक क्रूज पर प्रपोज किया था, जिसे नताशा ने स्वीकार भी कर लिया था। उनकी इस तरह से अचानक सगाई की तस्वीर सामने आने के बाद सभी चौंक गए थे और लोग उनकी सगाई की खबरों से बाहर निकले ही थे कि, उन्होंने 31 मई 2020 को अपनी शादी की घोषणा की और खबर दी कि, वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके बाद 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की पुष्टि की थी कि, वो और उनकी पत्नी नताशा एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने एक छोटी सी झलक के साथ कैप्शन में लिखा था, "हम अपने बच्चे के साथ धन्य हैं।"

5. कोंकणा सेन और रणवीर शौरी

konkana ranveer

एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने 3 सितंबर 2010 को फेमस एक्टर रणवीर शौरी के साथ अचानक शादी करके फैंस को चौंका दिया था। सभी इनकी शादी से बहुत खुश थे, लेकिन कोंकणा ने फैंस को तब सरप्राइज दिया था, जब उन्होंने शादी के 6 महीनों बाद ही बेटे का स्वागत किया था। हालांकि, कोंकणा की शादी के बाद इतनी जल्दी मां बनने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी। कपल ने अपने बेटे का नाम हारून शौरी रखा था। हालांकि, अब रणवीर और कोंकणा का तलाक हो गया है।

6. सेलिना जेटली और पीटर हाग 

selina

फेमस एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने शादी के कुछ ही महीनों में जुड़वा बच्चे होने की खबर से फैंस को चौंका दिया था। दरअसल, सेलिना ने जुलाई 2011 में दुबई स्थित ऑस्ट्रियन प्रेमी पीटर हाग से शादी कर ली थी। शादी के चार महीने बाद 14 नवंबर 2011 को सेलिना ने पति के साथ घोषणा की कि, वो जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद सेलिना ने 2012 की शुरुआत में जुड़वा बेटों विंस्टन हाग और विराज हाग को जन्म दिया था। 

7. एमी जैक्सन और जॉर्ज पानायिटू

amy jackson

(ये भी पढ़ें- जब ऋषि कपूर ने दादा बनने के बारे में की थी बात, बेटे रणबीर को पैरेंटहुड पर दी थी ये सलाह)

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने साल 2019 में अपने विदेशी प्रेमी जॉर्ज पानायिटू के साथ सगाई करके लाखों दिलों को तोड़ दिया था। इसके तीन महीनों के बाद ही एमी ने घोषणा की थी कि, वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एमी ने 31 मार्च 2019 को इस बात की पुष्टि की थी कि, वो शादी से पहले ही 15 सप्ताह की गर्भवती थीं। इसके बाद उन्होंने 23 सितंबर 2019 को अपने बेटे एंड्रियास को जन्म दिया था। 

8. दीया मिर्जा और वैभव रेखी 

diya mirza

इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा का भी शामिल है, जिन्होंने 15 फरवरी 2021 को वैभव रेखी से शादी की थी। वैसे तो उनकी शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया था, लेकिन जिस बात से सबको आश्चर्य हुआ, वो थी उनकी प्रेग्नेंसी की खबर, जिसके बारे में उन्होंने शादी के डेढ़ महीने बाद ही 1 अप्रैल 2021 को जानकारी दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो ऑरेंज कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

diya mirza

वैसे, ये एक शादीशुदा जोड़े का अपना निजी फैसला होता है कि, वो कब माता-पिता बनना चाहते हैं। फिलहाल, हम आलिया की प्रेग्नेंसी से बेहद खुश हैं। तो आपका इस इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.