आलिया भट्ट जुड़वा बच्चों को दे सकती हैं जन्म, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें

सोशल मीडिया पर चल रही एक अफवाहों के मुताबिक, स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बनेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट जुड़वा बच्चों को दे सकती हैं जन्म, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें

स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी के दो महीने बाद ही कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके सभी को हैरान कर दिया था। फैंस इस जोड़ी के लिए खुश हैं और उन पर अपना अपार प्यार बरसा रहे हैं। होने वाले माता-पिता और प्रशंसकों को नवजात शिशु का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच खबर है कि, कपल जुड़वा बच्चों का पैरेंट्स बनेगा। आइए इस बारे में बताते हैं।

(Ranbir Kapoor)

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ-विक्की कौशल एक्ट्रेस के बर्थडे पर कर रहे प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की प्लानिंग! रिपोर्ट)

'इंस्टा बॉलीवुड' के मुताबिक, आलिया जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें, तो शादी के तीन महीने के अंदर ही आलिया का इतना बड़ा बेबी बंप होने की वजह जुड़वा बच्चे भी हो सकते हैं। आलिया और रणबीर की जन्म कुंडली के आधार पर एक प्रसिद्ध ज्योतिषी ने पहले ही कहा था कि, आलिया और रणबीर जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनेंगे। वहीं, कुछ अन्य का मानना ​​है कि, यह सिर्फ एक लड़की होगी।

'इंस्टा बॉलीवुड' की पोस्ट पर कई फैंस ने जुड़वा बच्चों की खबर पर कपल को बधाई दी है। यहां देखें कमेंट्स की स्क्रीनशॉट्स।

ranbir

बहरहाल, इस पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी, लेकिन कुछ ज्योतिषियों ने तो यहां तक ​​कह दिया है कि, कपल के बच्चे भी बॉलीवुड में स्टार बन जाएंगे। जब सेलिब्रिटी जोड़े अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हैं, तो फैंस इस तरह प्रतिक्रिया देते हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अपनी तरफ से कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।

ranbir

(ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने कहा- 'रिया चक्रवर्ती के आने से भाई की जिंदगी बर्बाद हो गई थी')

आलिया फिलहाल, अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि, इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

ranbir

फिलहाल, हम होने वाले माता-पिता आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मैटरनिटी फोटोशूट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो इस रिपोर्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.