इस साल नहीं 2021 में हो सकती है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की शादी, जाने क्यों बदला प्लान

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर खबर थी कि ये कपल इसी साल 2020 में शादी करेगा, लेकिन अब खबर आई है कि ये जोड़ा साल 2021 में शादी रचाएगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

इस साल नहीं 2021 में हो सकती है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की शादी, जाने क्यों बदला प्लान

साल 2020 में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी शादी का प्लान किया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इन सब पर पानी फेर दिया। ऐसे में या तो कपल्स ने अपनी शादी को फिलहाल स्थगित कर दिया है, या फिर विवाह की तारीख को आगे खिसका दिया है। इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी है। खबर है कि ये शादी इस साल नही बल्कि, अगले साल 2021 में हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Mahesh Bhatt Comments On Alia Bhatt Marriage To Ranbir Kapoor

दरअसल, चर्चाएं इस बात की थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है और साल 2020 को बीतने को है। जहां एक तरफ एक्टर के पिता का अप्रैल के महीने में देहांत हो गया था, तो वहीं उसके बाद से ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसके चलते इनकी शादी पर ग्रहण के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच ETimes के सूत्र के अनुसार खबर आई है कि, 'रणबीर और आलिया साल 2020 की जगह अगले साल यानी 2021 में शादी रचाएंगे। कपल ने न केवल महामारी के कारण, बल्कि अपने बिजी शेड्यूल के कारण भी ये फैसला लिया है, क्योंकि आने वाले महीनों में उनके पास कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो बिजी रहने वाले हैं। कहा तो यहां तक गया है कि आलिया ने सब्यसाची से अपनी शादी के लहंगे को डिजाइन करने के लिए संपर्क किया था। हालांकि, अब इसे भी रोक दिया गया है।'

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

जीक्यू पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में आलिया और अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, "ये वास्तव में अभी नया है और मैं बोलना नहीं चाहता हूं। इसे सांस लेने के लिए समय चाहिए और इसे स्पेस की जरूरत है।" (ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने किया खुलासा, बोलीं- 'मेरे माता-पिता करण ग्रोवर के खिलाफ थे...')

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

रणबीर ने अपने नए प्यार के बारे में आगे बात करते हुए कहा था, "ये हमेशा बहुत उत्साह के साथ आता है। ये एक नया व्यक्ति है, ये नई धड़कनों के साथ आता है। पुरानी ट्रिक नई ट्रिक बन जाती हैं। आप जानते हैं, आकर्षक और रोमांटिक होना, वो सब। मुझे लगता है कि मैं आज अधिक संतुलित हूं। मैं रिश्तों को अधिक महत्व देता हूं।"

Ranbir Alia

डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं इसके बारे में सोचने के लिए बहुत छोटी हूं। जब मुझे लगेगा कि उसके साथ एक मजबूत बंधन में होने की आवश्यकता है, तो हम इसमें आएंगे। लेकिन अभी, मैंने अपने काम से शादी की है और मेरा रिश्ता भी अच्छा चल रहा है।" (ये भी पढ़ें: वर्क कॉल के दौरान अनुष्का शर्मा खाने लगी स्नैक्स, वीडियो देख फैंस बोले- 'आप प्रेगनेंट हैं...')

alai

साल 2014 में आलिया भट्ट ने करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' पर अपने तब के क्रश और अब के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने उस समय बताया था कि, जब उन्होंने पहली बार रणबीर से बात की थी, तो उन्होंने हमेशा के लिए उनसे शादी करने की इच्छा भी जताई थी। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने शेयर की मां संग अपनी खास तस्वीर, बोली- 'मैं अपनी मां से मिल गई...')

तो क्या सचमुच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का हो गया ब्रेकअप, आखिर क्या है इस खबर की सच्चाई?

फिलहाल, रणवीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से अब तक आलिया भट्ट रणवीर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर सुख-दुख में साथ दे रही हैं। यहां तक कि कोरोना काल में दोनों एक साथ रह रहे हैं और अक्सर अपने दोस्तों-परिवार के साथ घूमने जाते हैं। ऐसे में फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको हमारी ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images Courtesy: Alia BhattRanbirsfandom
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.