आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फैमिली संग मनाई क्रिसमस, रेड ड्रेस में हॉट लग रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फैमिली संग मनाई क्रिसमस, रेड ड्रेस में हॉट लग रहीं एक्ट्रेस

क्रिसमस का त्योहार दिसंबर महीने का सबसे कूलेस्ट समय होता है, जहां फैमिसी से लेकर दोस्तों तक, सभी साथ में सेलिब्रेट करते हैं और एक-दूसरे के साथ मस्ती भरा पल साझा करते हैं। इस फेस्टिवल की धूम सिर्फ आम लोगों के बीच ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी खूब देखने को मिलती है। हाल ही में, बी-टाउन के फेवरेट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी फैमिलीज के साथ क्रिसमस मनाया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ranbir And Alia

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट साल 2017 से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। अपने रिश्ते को कंफर्म करने के बाद ही ये कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। यही नहीं, आलिया और रणबीर एक-दूसरे की फैमिली गेदरिंग में भी नजर आते हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया और इस पार्टी में रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर भी नजर आए।

(ये भी पढ़ें- गौहर खान पति जैद संग लंदन में मना रहीं पहली एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें)

Ranbir And Alia

दरअसल, आलिया भट्ट ने 24 दिसंबर 2021 को अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहिन भट्ट के साथ एक डिनर डेट का प्लान बनाया था। इस डिनर डेट को एक्ट्रेस के लविंग बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने भी जॉइन किया। यही नहीं, इस दौरान कपल की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए।

Alia Bhatt Christmas Celebration

Alia Bhatt Christmas Celebration

Alia Bhatt Christmas Celebration

Alia, Ayan And Neetu

Alia Bhatt Christmas Celebration

फैमिली डिनर डेट पर आलिया भट्ट रेड कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हुप्स और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइलिश व एलिगेंट रखा था। वहीं, रणबीर कपूर व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस और ब्लेजर में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

Alia Bhatt Christmas Celebration

पिछले साल क्रिसमस पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर व उनकी फैमिली के साथ लंच डेट करती नजर आई थीं। उन्हें कपूर खानदान के साथ एक हैप्पी फैमिली टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। इस दौरान अभिनेत्री ग्रीन कलर की ड्रेस और सिर पर सैंटा क्लॉज की टोपी पहने काफी प्यारी लग रही थीं।

Ranbir and Alia

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल संग मालदीव में एंजाय किया डिनर डेट, देखें झलकियां)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, वर्तमान समय में आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ को प्रमोट कर रही हैं। इसके साथ ही वो अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं।

Ranbir And Alia

(ये भी पढ़ें- ईशा देओल ने शेयर की अपनी बेटियों की तस्वीर, क्रिसमस पर सेंटा का इंतजार करती दिखीं राध्या-मिराया)

वैसे, आपको रणबीर और आलिया के क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.