जल्द होगा आलिया भट्ट की गोद भराई का आयोजन, वेन्यू-डेकोर की जानकारी आई सामने

स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में होने वाली दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने बेबी शावर का प्लान किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जल्द होगा आलिया भट्ट की गोद भराई का आयोजन, वेन्यू-डेकोर की जानकारी आई सामने

बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में आलिया की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर उनकी गोद भराई के प्रोग्राम का आयोजन करेंगी, जिसकी कुछ जानकारी सामने आई है।

alia

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आलिया का बेबी शावर बेहद खास होने वाला है। इसमें सिर्फ लेडीज ही शामिल होंगी। हालांकि, आलिया की गोद भराई कहां होगी, इसकी कोई सही जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ये प्रोग्राम अक्टूबर 2022 में होने वाला है।

alia

(ये भी पढ़ें- 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा शादी के 8 साल बने पैरेंट्स, बयां की खुशी)

आलिया की गोद भराई की गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है, जिनमें आलिया की बहन शाहीन भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा, आकांक्षा रंजन और आरती शेट्टी शामिल हैं। इसके अलावा, मेन्यू और सजावट की जानकारी भी पता चली है।

alia

रिपोर्ट की मानें, तो आलिया की गोद भराई में अनूठी सजावट होगी। इसके अलावा, शाकाहारी मेन्यू होगा, जिसमें बर्गर और सुशी जैसी कई खास चीजें शामिल हैं। नीतू अपनी बहू की गोद भराई की रस्म को बेहद खास बनाना चाहती हैं।

alia

(ये भी पढ़ें- मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिला से हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो)

फिलहाल, आलिया की गोद भराई की जानकारी पर आपको क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.