आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' में की शादी के मिथक पर बात, कहा- 'सुहाग रात जैसी कोई चीज नहीं है'

हाल ही में, 'कॉफी विद करण' के नए टीजर वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट को शादी के एक मिथक का खुलासा करते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' में की शादी के मिथक पर बात, कहा- 'सुहाग रात जैसी कोई चीज नहीं है'

बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। एक सफल करियर, अपने सपनों के आदमी रणबीर कपूर से शादी और अब प्रेग्नेंसी, आलिया अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में, करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' का एक और टीजर सामने आया है, जिसमें आलिया ने शादी से जुड़े मिथक का खुलासा किया है।

alia

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया ने अपने जीवन के प्यार रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। ये एक अंतरंग समारोह था। एक्ट्रेस ने शादी के लगभग 2 महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।'' 

alia

अब बात करते हैं आलिया भट्ट के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, करण जौहर अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन लेकर आ रहे हैं, जिसके कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 

alia

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी अपनी शादी के हर पल को करना चाहती हैं एंजॉय, बनेंगी ट्रेडिशनल दुल्हन [Exclusive])

5 जुलाई 2022 को करण जौहर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने शो के पहले एपिसोड का एक टीज़र वीडियो साझा किया है, जिसमें आलिया और रणवीर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के एक पार्ट में, करण ने आलिया से शादी के मिथक को बताने को कहा। इस पर आलिया ने तुरंत गंभीर चेहरे से जवाब दिया और कहा, ''सुहाग रात' जैसी कोई चीज नहीं है। वहीं, एक्ट्रेस के इस बयान पर रणवीर को हंसी आ गई। यहां देखें वो वीडियो।

इस एपिसोड के लिए आलिया ने एक फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने लाल पंप हाई हील्स पेयर की थी। वहीं, बालों को उन्होंने खुला रखा था। एक्ट्रेस के लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

alia

(ये भी पढ़ें- होने वाले माता-पिता सोनम कपूर और आनंद आहूजा आ रहे मुंबई, चाचू संजय कपूर ने दी जानकारी)

फिलहाल, आपको आलिया का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.