आलिया भट्ट ने दोस्त अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में डांस से लगाई आग, सामने आए वीडियोज

बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील और उनकी मंगेतर अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आलिया भट्ट ने दोस्त अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में डांस से लगाई आग, सामने आए वीडियोज

वो 17 नवंबर 2021 का दिन था, जब ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रिंग्स एक्सचेंज की थीं। इस दिन के लिए अनुष्का ने डिज़ाइनर अमित अग्रवाल की गॉर्जियस पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं, आदित्य ग्रीन एटायर में काफी हैंडसम लग रहे थे।

anushka ranjan and aditya seal

स्टनिंग कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। उनकी शादी के बारे में चर्चा पहले ही सोशल मीडिया ट्रेंडिंग चार्ट को पार कर चुकी है, क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों ने पहले ही अपने डांसिंग मूव्स से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। उदाहरण के तौर पर अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा के डांस वीडियो ने हमें फ्रेंडशिप गोल्स देने का काम किया है।  

(ये भी पढ़ें: शहीर शेख 2 महीने की बेटी अनाया के बाल काटते आए नजर, प्यारा वीडियो जीत लेगा आपका दिल)

anushka ranjan sangeet

आदित्य सील और उनकी लेडीलव अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में हम होने वाली दुल्हन के BFF आलिया भट्ट, वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा आइकॉनिक पंजाबी डांस नंबर ‘हायो रब्बा’ की धुन पर डांस करके स्टेज पर आग लगाती हुई नजर आ रही हैं। जहां आलिया ने अपने क्यूट डांसिंग मूव्स से सभी के दिल पिघला दिए, वहीं वाणी की चमकती स्माइल ने सबको उनका फैन बना दिया।

एक अन्य वीडियो में जहां अनुष्का और उनके दोस्त ‘लम्बोर्गिनी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके अनुष्का के होने वाले पति आदित्य ‘तू मेरे अगल बगल है’ गाने पर परफॉरमेंस करते देखे जा सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा करेंगे तलाक फाइल? जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स)

आलिया, वाणी और क्रिस्टल डिसूजा अनुष्का के बेस्ट फ्रेंड्स और टीम ब्राइड की तरफ से थे। जहां आलिया लेमन येलो लहंगे में थीं, वहीं क्रिस्टल ने एक स्काई ब्लू कलर का लहंगा चूज किया था। आलिया ने अनुष्का की बहन व एक्टर आकांक्षा रंजन के साथ पोज दिया। वाणी और डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी कैमरे के लिए पोज देते दिखे। इस दौरान अथिया शेट्टी ने येलो साड़ी पहनी थी और उसके साथ मांग टीका लगाया था। होने वाली दुल्हन अनुष्का ने लाल आउटफिट पहना था, वहीं होने वाले दूल्हे आदित्य एक जड़े हुए ब्लैक एटायर में थे।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अनुष्का रंजन और आदित्य सील के संगीत में सबने काफी मस्ती की है। तो आपको कपल की संगीत सेरेमनी के वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.