आलिया भट्ट को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणबीर और बेटी के साथ पहुंचीं अपने घर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वह अपने पति रणबीर कपूर और बेटी के साथ अपने घर भी पहुंच चुकी हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणबीर और बेटी के साथ पहुंचीं अपने घर

हाल ही में मां बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने पति व अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया था। उन्होंने मुंबई के 'एचएन रिलायंस अस्पताल' में बेटी को जन्म दिया था। अब आलिया हॉस्पिटल से घर लौट आई हैं।

alia bhatt

​हॉस्पिटल से घर लौटने के दौरान आलिया और रणबीर अपनी बच्ची को लेकर प्रोटेक्टिव दिखे, क्योंकि फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की। जैसे ही वे बाहर निकले, वहां मौजूद लोगों और अन्य लोगों ने कार के अंदर झांकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह का पाली हिल स्थित बंगला, जिसका तीन साल से अधिक समय से नवीनीकरण और पुनर्निर्माण हो रहा था, अब यह पूरी तरह तैयार है। नए माता-पिता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नवजात बेटी के साथ इसी घर में रहेंगे। 8 मंजिला इस बंगले में जहां एक मंजिल पर नीतू कपूर का आवास है, वहीं दूसरी मंजिल रणबीर-आलिया और उनके बच्चे के लिए है। एक मंजिल बच्चे के लिए होगी, जब वह बड़ी होगी। चौथी मंजिल रणबीर की बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए है, जब भी वह शहर में होते हैं।

neetu

इसी साल अप्रैल में शादी करने वाले जोड़े ने अपने बेटी के जन्म के बाद एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी यहां है... और वह कितनी जादुई लड़की है.. हम आधिकारिक तौर पर बेहद खुश हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार प्यार, आलिया और रणबीर।"

alia bhatt

(आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के 7 महीने के भीतर माता-पिता बनने पर बेरहमी से हुए ट्रोल, यहां पढ़ें पूरी खबर)

आलिया और रणबीर की बेटी के जन्म के बाद से ही उनका परिवार काफी इमोशनल हो गया है। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, "Offffff..आज सबसे ज्यादा खुश हूं। सबसे प्यारी बच्ची #blessings। बुआ उसे (न्यू बोर्न बेबी) पहले से ही प्यार करती है।" आलिया की मां सोनी राजदान ने आलिया की पोस्ट को रीपोस्ट किया और लिखा था, "हमारा दिल बह निकला और अभिभूत है ... धन्यवाद जीवन।" जबकि रणबीर की मां नीतू कपूर ने लिखा था, "आशीर्वाद।"

rishima

वहीं, आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने भी आलिया की पोस्ट को ही रीपोस्ट करते हुए मासी बनने की खुशी बयां की थी। उन्होंने लिखा था, "मैं कभी रोना बंद नहीं कर सकती। हमारी छोटी बीन आखिरकार यहां है और अब जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।"

shaheen bhatt

(रणबीर कपूर पहली बार बेटी को गोद लेने पर हो गए थे इमोशनल, यहां पढ़ें पूरी खबर)

नीतू कपूर, जो पैपराज़ी के साथ काफी दोस्ताना हैं, उन्होंने बीते दिन अपनी बहू की डिलीवरी के बाद आलिया भट्ट के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था, ''आलिया फर्स्ट क्लास है, बिल्कुल ठीक है, सब ठीक है।'' यह पूछे जाने पर कि बच्ची किससे मिलती जुलती है, उन्होंने कहा था, 'वह अभी बहुत छोटी है।'

फिलहाल, हमें रणबीर और आलिया की बेटी की पहली झलक का इंतजार है। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.