होने वाली मां आलिया भट्ट ने 67,000 रुपये के चश्मे में दिया पोज, रणवीर सिंह संग लंच करती आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह बेहद महंगे सनग्लासेस में नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

होने वाली मां आलिया भट्ट ने 67,000 रुपये के चश्मे में दिया पोज, रणवीर सिंह संग लंच करती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने फैशन सेंस को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करती हैं। वह अपने बिजी शेड्यूल से अपने फैशन के लिए थोड़ा समय निकालना हमेशा सुनिश्चित करती हैं और ये अक्सर उनके लुक से जाहिर भी होता है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपनी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने अपने स्टाइल से कोई समझौता नहीं किया है। हाल ही में, उन्हें अपने कैजुअल लुक में एक्सपेंसिव टच देते हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं वो लुक।

Alia Bhatt

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए आलिया लंदन में हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच आलिया अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ समय भी बिता रही हैं। हाल ही में, उन्होंने करण जौहर और रणवीर सिंह से मुलाकात की।

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों)

Alia Bhatt

आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के को-स्टार रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर सामने आई है। फोटो में आलिया और रणवीर एक-दूसरे के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ब्लू और व्हाइट चेक शर्ट व गुच्ची के हाफ स्वेटर में हैंडसम लग रहे हैं, वहीं ब्लैक कलर के स्वेटशर्ट में आलिया ने अपने लुक को कैजुअल रखा है। हालांकि, आलिया भट्ट ने अपने लुक को एक बेहद स्टाइलिश पर्पल गॉगल्स से पूरा किया है। उनका गॉगल्स Louis Vuitton ब्रांड का है, जिसका लोगो उनके सनग्लासेस में भी बना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सनग्लासेस 67,489.25 रुपये की है।

Alia Bhatt with Ranveer Singh

बता दें कि, आलिया भट्ट पहली बार मां बनने वाली हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने अपने जीवन के प्यार रणबीर कपूर के साथ शादी की थी और 27 जून 2022 को उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सोनोग्राफी सेशन की झलक देखी जा सकती है। इसके साथ उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और खुलासा किया था कि, वह मां बनने वाली हैं।

Ranveer Singh with Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश पर पहनी 2 लाख की ड्रेस, सिंपल लुक ने जीता दिल)

फिलहाल, आपको आलिया भट्ट का कैजुअल प्लस स्टाइलिश लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.