आलिया भट्ट बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आईं नजर, 20,000 रुपए के कुर्ता सेट में दिखीं सुंदर

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक बेहद महंगी ड्रेस में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आईं नजर, 20,000 रुपए के कुर्ता सेट में दिखीं सुंदर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वह अपनी प्रेग्नेंसी और आउटफिट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह प्रेग्नेंसी में भी अपने फैशन से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर रही हैं। हाल ही में, वह एक बेहद महंगे ड्रेस में स्पॉट की गईं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

alia bhatt

पहले ये जान लीजिए कि, कई सालों तक एक्टर रणबीर कपूर को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को आलिया ने अचानक शादी की थी। वेडिंग के 2 महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को साझा करके एक्ट्रेस ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस और सेलेब्स अब बेसब्री से उनके मां बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

alia bhatt

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पहना 25,800 रुपए का ब्लू प्रिंटेड वेलवेट सूट, प्रेग्नेंसी ग्लो ने लगाए चार-चांद)

अब आइए आपको आलिया भट्ट के लेटेस्ट ड्रेस के बारे में बताते हैं। दरअसल, 2 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान वह एक ढीले-ढाले कुर्ता सेट में नजर आईं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। कार से उतरने के बाद वह पैपराजी को पोज देती दिखाई दीं। उन्होंने गर्व के साथ अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का ने की बेटी वामिका की फोटो क्लिक न करने की रिक्वेस्ट, वेकेशन से आए वापस)

थोड़ा रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, उनका ये कुर्ता सेट 'मधु मालती' के कलेक्शन से है। इसकी कीमत 19,900 रुपए है।

इसके पहले, आलिया भट्ट ने 1 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस ब्लू प्रिटेंड वेलवेट सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस आउटफिट के साथ आलिया ने सिल्वर ज्वेलरी को पेयर किया और बालों को खुला रखते हुए मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। आलिया की यह ड्रेस  'RAJIRAMNIQ' ब्रांड की है और इसकी कीमत 25,800 रुपए है।

alia bhatt

alia bhatt

alia bhatt

Alia bhatt

(ये भी पढ़ें- प्रणिता सुभाष ने अपनी बेटी के चेहरे और अनोखे नाम का किया खुलासा, देखें प्यारी तस्वीरें)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'डार्लिंग्स' भी रिलीज होने को तैयार है। फिलहाल, आलिया का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.