आलिया भट्ट ने पति रणबीर का मस्ती भरा वीडियो किया शेयर, कहा- 'मेरे जीवन का प्रकाश'

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 'देवा देवा' गाने पर थिरकते हुए पति रणबीर कपूर की एक प्यारी सी झलक दिखाई है। आइए आपको वह वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट ने पति रणबीर का मस्ती भरा वीडियो किया शेयर, कहा- 'मेरे जीवन का प्रकाश'

बॉलीवुड के 'चॉकलेटी बॉय' रणबीर कपूर जल्द ही डैडी बनने वाले हैं और अपनी प्यारी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। दुनिया के 'सर्वश्रेष्ठ पिता' बनने की तैयारी से लेकर अपने छोटे बच्चे के लिए कथित तौर पर कपड़े खरीदने तक, रणबीर पैरेंटहुड को अपनाने के फेज को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दूसरी ओर, आलिया बैगी कुर्ते और ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट के साथ मैटरनिटी फैशन के लेवल को एक पायदान ऊपर ले जा रही हैं।

alia

गर्भावस्था की घोषणा के बाद पहली बार 6 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ देखा गया था। इस दौरान होने वाली मां आलिया ने अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप को छिपाने की कोशिश नहीं की थी। इसके बजाय उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो और अपने बेबी बंप को चॉकलेट रंग की मिनी ड्रेस में पंप हील्स व मिनिमल मेकअप के साथ जोड़ा था।

alia

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा-निशा रावल के विवाद पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, किए कई चौंकाने वाले खुलासे)

13 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्यारे पति रणबीर कपूर की एक प्यारी रील पोस्ट की है। वीडियो में वह प्रकृति के बीच 'देवा देवा' गीत पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह नीले रंग की शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ''मेरे जीवन का प्रकाश।''

इससे पहले, 'फिल्मफेयर' से बातचीत में आलिया भट्ट से शादी के बाद उनकी जिंदगी के बारे में पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, कैसे रणबीर उनके बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उनके शब्दों में, ''रणबीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, इसलिए शादी के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। वह वही व्यक्ति हैं, जिनकी जितनी तारीफ करूं, कम ही है। वह हमेशा मेरा सपोर्ट करते हैं। मुझे बहुत हंसाते हैं। उनसे शादी करने के बाद मेरी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं।''

alia

इसके अलावा, उसी बातचीत में आलिया ने रणबीर की सबसे अच्छा सह-कलाकार होने के लिए प्रशंसा की थी। आलिया ने साझा किया था, ''एक अभिनेता के रूप में मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। रणबीर के साथ काम करना सबसे आसान है। वह सेट पर हमेशा बेहद शांत रहते हैं। वह समय के पाबंद हैं। वह बहुत मिलनसार हैं। जब आप रणबीर के साथ शूट करते हैं, तो आप एक साइलेंट एनर्जी महसूस कर सकते हैं। आप उनके स्टारडम या उनकी मौजूदगी को इस तरह से महसूस नहीं करते हैं। यह बहुत स्वाभाविक है और यह बहुत शांत है।''

alia

(ये भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा MMS विवाद पर बात करते हुए हुईं भावुक, कहा- 'मेरा भी परिवार है')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। फिलहाल, आपको आलिया द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.