आलिया भट्ट की गोद भराई: होने वाली मां पीले रंग की अनारकली में दिखीं बेहद खूबसूरत

आज यानी 5 अक्टूबर 2022 को एक्ट्रेस आलिया भट्ट की गोद भराई फंक्शन का आयोजन किया गया है, जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

आलिया भट्ट की गोद भराई: होने वाली मां पीले रंग की अनारकली में दिखीं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी के अंतिम फेज में हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस के घर में उनकी गोद भराई का फंक्शन रखा गया है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल ने रिसेप्शन में की सगाई, 3 टियर केक काटने में करनी पड़ी मशक्कत)

जी हां, 5 अक्टूबर 2022 यानी आज मुंबई में स्थित आलिया और रणबीर के बंगले 'वास्तु' में उनकी गोद भराई फंक्शन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर आलिया और उनके पति रणबीर के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त भी पहुंचे हैं। इवेंट में नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा साहनी, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, पूजा भट्ट, बबीता कपूर और शाहीन भट्ट समेत कई सेलेब्स शामिल हुए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग दशहरा मनाने के लिए हैं उत्साहित, बेबी प्लानिंग का किया खुलासा)

इस बीच आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शॉवर की एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया के साथ उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट और अनुष्का रंजन दिख रही हैं। दोस्तों और बहन के साथ अपने खास पल को एंजॉय करती आलिया का चेहरा खिला-खिला लग रहा है। मानों ऐसा लग रहा है कि प्रेग्रेंट होने के बाद वह पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। 

खैर, इस बात में कोई शक नहीं है कि आलिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो हमेशा ही अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बेबी शॉवर पर भी ऐसा ही हुआ। बेबी शॉवर पर आलिया ने येलो कलर का सिंपल सा अनारकली सूट पहना हुआ है। सादगी में आलिया कहर ढाती दिख रही हैं। सूट के साथ उन्होंने बड़ा सा मांग टीका पहना हुआ है। मांग टीके ने आलिया की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं। 

वहीं, एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया के बेबी शॉवर फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो में रिद्धिमा ने जहां पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं, रणबीर क्रीम और व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा अपनी भाभी आलिया भट्ट के साथ नज़र आ रही हैं। देखिए ये तस्वीरें। 

इससे पहले, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें वह 'टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड' को हाथ में लिए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। बता दें कि आलिया को यह अवॉर्ड सिनेमा में आउटस्टैंडिंग काम करने के लिए मिला था। 

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने प्रभावशाली स्पीच भी दी थी। इस स्पीच में उन्होंने कई सारी बातें शेयर की थीं। स्पीच खत्म होते-होते आलिया ने यह भी बताया था कि भाषण के दौरान उनके बेबी ने उन्हें किक मारी थी, पर उन्होंने किसी को इसका एहसास नहीं होने दिया। प्रेग्रेंसी में आलिया भट्ट जितना एक्टिव होकर काम कर रही हैं। वह वाकई काबिले-ए-तारीफ है। प्रेग्रेंसी में आलिया ना सिर्फ अपने काम से लोगों का दिल जीत रही हैं, बल्कि फैशन सेंस से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। 

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा बेटी वामिका की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी पर हुईं नाराज, यूजर ने कहा- 'घमंडी')

खैर, हम तो आने वाले नन्हे मेहमान के लिए आलिया को ऑल द बेस्ट कहेंगे। फिलहाल, आपको आलिया के बेबी शॉवर की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.