आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर की पहली तस्वीर, सोनम कपूर बोलीं- 'मैं भी वहां गई थी'

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने बेबीमून की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर की पहली तस्वीर, सोनम कपूर बोलीं- 'मैं भी वहां गई थी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। एक तरफ जहां वह एक से बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं, वहीं अपने बचपन के क्रश रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी करने के बाद वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। फिलहाल, वह पति रणबीर के साथ बेबीमून एंजॉय कर रही हैं।

ALIA

8 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने अपने काम से एक हफ्ते की छुट्टी ली है और दोनों बेबीमून के लिए इटली गए हैं। अब आलिया ने अपने बेबीमून से पहली तस्वीर शेयर की है।

ALIA

9 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली से अपने बेबीमून की पहली तस्वीर पोस्ट की। आलिया अपनी सन-किस्ड तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया, जो लगातार अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीरे के कैप्शन में लिखा, "इस धूप के लिए हमेशा के लिए आभारी-मुझे प्यार करने के लिए धन्यवाद।" 

ALIA

आलिया की इस तस्वीर पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी कमेंट किया और बताया कि, वह भी अपने बेबीमून के लिए वहां गई थीं। उन्होंने कमेंट में लिखा, ''मैं भी वहां अपने बेबीमून के लिए गई थी। यह बहुत अच्छी जगह है। मस्ती करो!"

ALIA

(ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य के हाथ पर अभी भी है एक्स वाइफ सामंथा से जुड़ा टैटू, बताया इसका अर्थ)

'Mashable India' के साथ एक इटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी पर बन रहीं खबरों के बारे में भी बात की थी। जब उनसे पूछा गया था कि, क्या यह बात उन्हें कभी परेशान करती है कि, मीडिया उनके बेबी बंप को छुपाने या फ्लॉन्ट करने की बात कैसे करता है? तो उन्होंने अपने अंदाज में बोलते हुए कहा था, "ठीक है, यह इंटरेस्टिंग सवाल है। मैं बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होती हूं।"

ALIA

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने पति राजीव संग तलाक पर साफ किया रुख, बोलीं- 'मैंने मन बना लिया है')

उसी इंटरव्यू में आलिया ने यह भी कहा था कि, शायद मीडिया के पास उनके बारे में खबरे लिखने के टॉपिक्स खत्म हो गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, "मुझे लगता है कि, उनके पास मेरे बारे में लिखने के लिए नई चीजें खत्म हो गई हैं। इसलिए जब मेरी शादी हुई, तो मैं नई-नवेली आलिया थी। अब मैं गर्भवती हूं, आलिया का प्रेग्नेंसी ग्लो, होने वाली मां, बेबी बंप को छुपाते हुए और बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए आलिया। खैर, मैं इन सब पर ध्यान नहीं देना चाहती।'' 

ALIA

(ये भी पढ़ें- धीरज धूपर बने पापा, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेटे को दिया जन्म)

वैसे, आलिया के बेबीमून की यह तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.