आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेबी संग फोटो वायरल, क्रेजी फैंस पुरानी तस्वीरें कर रहे शेयर

हाल ही में, बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेबी संग फोटो वायरल, क्रेजी फैंस पुरानी तस्वीरें कर रहे शेयर

इसी साल शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब पैरेंट्स बन चुके हैं। दोनों ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी का वेलकम किया, जिसके बाद उनके तमाम चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलिया की बेटी होने की खबर आते ही फैंस काफी क्रेजी हो गए। फैंस की खुशी का आलम ये है कि वे आलिया-रणबीर की तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिनमें दोनों किसी बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।

alia bhatt

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी होने की खबर की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "और हमारे लाइफ की बेस्ट न्यूज। हमारी बेबी यहां है...और वह एक जादुई बच्ची की तरह है। हम ऑफिशियली तौर पर प्यार में हैं...ब्लेस्ड और ऑबसेस्ड पैरेंट्स...लव लव लव...आलिया और रणबीर।" 

alia bhatt

अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे दोनों एक बेबी के साथ दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर की फोटो की बात करें, तो उन्होंने एक बेबी को गोद में लिया हुआ है। ब्लैक कलर के आउटफिट में रणबीर बेबी को बड़े ही प्यार से गोद में लिए हुए हैं। फोटो में रणबीर का बेबी के प्रति केयरिंग नेचर साफ देखा जा सकता है। यहां ये बताना जरूरी है कि ये रणबीर की कोई पुराना फोटो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं, आलिया की फोटो की बात करें, तो वह एक बेबी गर्ल के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक बेड पर बैठी हुई हैं और सोती हुई बेबी को गोद में लेने की कोशिश कर रही हैं। कैजुएल लुक में आलिया काफी प्यारी लग रही हैं। फोटो को देखकर समझा जा सकता है कि आलिया को भी बच्चों से बेहद लगाव है। 

वैसे, इसमें तो कोई शक नहीं है कि फैंस आलिया और रणबीर के डेटिंग के दिनों से ही उनके लिए काफी क्रेजी थे। अब जब दोनों शादी करके एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं, तो अब फैंस दोनों की नन्ही परी की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। इसलिए तो, वे कपल के तमाम पुराने इंटरव्यूज, फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जिनमें दोनों ने किसी बच्चे का जिक्र किया है या फिर बेबी के साथ दिखाई दिए हों। वैसे, आलिया ने अपनी बेटी का नाम पहले से ही सोच लिया था। जानने के लिए पढ़ें ये खबर

alia bhatt

फिलहाल, हमें भी आलिया-रणबीर की बेटी की पहली झलक का इंतजार है। फिलहाल, इन वायरल तस्वीरों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.