क्या आलिया ने बेटी राहा के चेहरे का किया खुलासा? एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो, तो फैंस हुए एक्साइटेड

16 फरवरी 2023 को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक बच्ची की क्यूट तस्वीर शेयर करके फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वह उनकी बेटी राहा हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या आलिया ने बेटी राहा के चेहरे का किया खुलासा? एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो, तो फैंस हुए एक्साइटेड

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhattवर्तमान में मीडिया की चकाचौंध से दूर अपनी बच्ची राहा कपूर के साथ अपनी मदरहुड जर्नी का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री की अपनी बेटी के लिए नो-पिक्चर पॉलिसी है और वह राहा की प्राइवेसी के लिए इतनी पजेसिव हैं कि उन्होंने पैपराजी से भी अनुरोध किया है कि वह उनकी बच्ची की तस्वीरें क्लिक न करें। हालांकि, आलिया के फैसले की कई लोगों ने सराहना की थी, लेकिन उनके प्रशंसकों का दिल टूट गया था, क्योंकि वह उनकी बेटी के चेहरे का खुलासा करने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे।

alia bhatt

आलिया ने बेबीवियर किया लॉन्च, बच्ची की क्यूट तस्वीर से फैंस हुए भ्रमित

दरअसल, 16 फरवरी 2023 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल से बच्चों के लिए अपनी नई क्लॉथ लाइन की घोषणा की। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस और मैचिंग हेडबैंड पहने एक बच्ची की प्यारी सी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ आलिया ने एक लंबा नोट लिखा और नई बेबीवियर लाइन की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने लिखा है, "नन्हें बच्चों के लिए प्रस्तुत है प्रकृति से प्रेरित कपड़े! हमारा 'एड-ए-मम्मा' बेबीवियर सबसे मुलायम कपड़ों से बना है, पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त है और आपके नन्हे-मुन्ने के लिए सुरक्षित है। इन प्यारी लिटिल बींस के लिए इसे एक हैप्पी शूट में बदलने में हमारी मदद करने के लिए सभी पैरेंट्स का स्पेशल थैंक्यू।"

alia

क्या आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर के चेहरे का किया खुलासा? नेटिजंस को हुई हैरानी  

जैसे ही आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर साझा की, उनके फैंस के होश उड़ गए। उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यह दावा करते हुए बाढ़ ला दी कि उन्हें लगा कि बच्ची राहा ही है। जबकि एक यूजर ने लिखा, "एक पल के लिए मुझे लगा कि यह राहा है", दूसरे ने कमेंट किया, "ये आपकी बेटी है?" इस बीच, एक तीसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "हर किसी को लगा कि यह राहा है... आपको डिस्क्लेमर देना चाहिए था।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

alia post comment

alia post comment

alia post comment

alia post comment

alia post comment

बेटी राहा कपूर को ब्रेस्टफीड कराती आलिया भट्ट की तस्वीर वायरल

हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रही राहा कपूर की कुछ फेक तस्वीरें हमें अक्सर देखने को मिल जाती हैं। उदाहरण के लिए, एक बार हम लाल बनारसी साड़ी और कुंदन ज्वेलरी पहने आलिया भट्ट की एक अनदेखी तस्वीर से रूबरू हुए थे। फोटो में आलिया किसी बच्चे को स्तनपान कराती दिख रही थीं, जो लाल रंग के कुर्ते में उनके साथ मैच कर रहा था। खूबसूरत पल का आनंद लेते हुए अभिनेत्री को मुस्कुराते हुए देखा गया। जैसे ही तस्वीर को ऑनलाइन साझा किया गया, फैंस को लगा कि बच्ची राहा है। हालांकि, बाद में पता चला कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई थी और वह आलिया के एक फैन द्वारा साझा किए गए यूट्यूब वीडियो का हिस्सा थी। जब रणबीर कपूर-आलिया भट्ट बेटी राहा संग पहली बार आए नजर, पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट दिखी थीं लाडली। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट आखिरी बार अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। अपने मैटरनिटी लीव के बाद 29 वर्षीय अभिनेत्री फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी करेंगी। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं और यह 23 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होने वाली है। आलिया के पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'जी ले जरा' भी है। दूसरी ओर, वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आएंगी, जिससे वह हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

alia bhatt

बता दें कि, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। फिलहाल, आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर आपका क्या क​हना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.