करीना-करिश्मा कपूर ने चाची नीतू कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, आलिया भट्ट ने भी दी बधाई

एक्ट्रेस नीतू कपूर के 63वें बर्थडे पर उनके बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना-करिश्मा कपूर ने चाची नीतू कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, आलिया भट्ट ने भी दी बधाई

‘खेल खेल में’, ‘कभी-कभी’, ‘धरम वीर’, ‘दीवार दो कलियां’, ‘दो दूनी चार’, ‘बेशरम’ जैसी कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज यानी 8 जुलाई 2021 को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के इस स्पेशल डे पर उनकी होने वाली बहू यानी उनके बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt), उनकी भतीजी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने एक थ्रोबैक फोटो के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

Neetu Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर अपने बेटे व एक्टर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के संग बेहद खास रिश्ता साझा करती हैं। आलिया और नीतू को अक्सर एक-दूसरे के साथ हैंग-आउट करते हुए देखा गया है। यही नहीं, जब 30 अप्रैल 2020 को नीतू कपूर ने अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर को खोया था, तब आलिया उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रही थीं, जिससे साफ होता है कि, आलिया और नीतू एक-दूसरे से बहुत अटैच हैं।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बेटे रणबीर की GF आलिया भट्ट भी आईं नजर)

Neetu With Alia Bhatt And Her Family

अब आपको आलिया का वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर के बर्थडे के मौके पर आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी होने वाली सास नीतू कपूर को बर्थडे विश किया है। इस फोटो में आलिया के अलावा, नीतू, उनके बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी नातिन समारा साहनी को भी देखा जा सकता है। वहीं, नीतू कपूर के ऊपर गर्ल का एक स्टिकर भी लगा है। इस फोटो के ऊपर आलिया ने लिखा है, ‘सबसे मजबूत (सबसे हेल्दी) और सबसे नरम दिल वाली महिला को हैप्पी बर्थडे। आपसे बहुत प्यार करती हूं @neetu54।’ इसके साथ उन्होंने कई हार्ट और किस की इमोजी भी बनाई हैं।

Alia Bhatt with ranbir neetu and riddhima

आलिया के अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी चाची नीतू कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चाची नीतू और चाचा ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति की गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर नीतू और ऋषि के जवानी की है। इस फोटो के ऊपर करीना ने लिखा है, ‘सबसे प्रिय नीतू आंटी को हैप्पी बर्थडे।’ इसके साथ उन्होंने कई लव और हार्ट की इमोजी बनाई हैं।

Neetu Kapoor With Her Late Husband Rishi Kapoor

करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने भी अपनी चाची को बर्थडे विश किया है। करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर के बर्थडे बैश की एक झलक शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस फोटो में नीतू कपूर को केट काटते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के ऊपर कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है, ‘सबसे प्रिय चाची को हैप्पी बर्थडे।’

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने ‘बायोलॉजिकल मां’ के बारे में पूछे जाने पर कहा ‘पहले मां का मतलब बताएं?’)

Neetu Kapoor Birthday Bash

नीतू कपूर के बर्थडे बैश की तस्वीरें

बर्थडे गर्ल नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने घर में एक छोटा सा गेट-टूगेदर किया, जिसमें करीना, करिश्मा, रिद्धिमा, रणबीर, आलिया, शाहीन भट्ट, अरमान जैन, बबीता, और रणधीर कपूर समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इस बर्थडे बैश की तस्वीरें रिद्धिमा और कपूर फैमिली ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। यहां देखिए फोटोज।

Neetu Kapoor With Ranbir Kapoor And Riddhima Sahni

Kapoor Sisters

Kapoor Family Photo With Alia Bhatt

Kapoor Family

(ये भी पढ़ें- 'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दौड़ा ने अपने बेटे की पहली तस्वीर की शेयर, बेबी की तरफ से लिखा ये नोट)

फिलहाल, हम भी नीतू कपूर को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको आलिया, करीना और करिश्मा के द्वारा नीतू कपूर के लिए किए गए बर्थडे पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- आलिया, करीना)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.