आलिया भट्ट ने शेयर कीं मैटरनिटी एड शूट की गॉर्जियस तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

आलिया भट्ट ने शेयर कीं मैटरनिटी एड शूट की गॉर्जियस तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्में पूरी हुई हैं, जिसमें येलो आउटफिट में मिसेज कपूर के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी। अब आलिया ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। आइए दिखाते हैं आपको ये तस्वीरें।

(ये भी पढ़ें : विन्नी अरोड़ा ने वीडियो कॉल पर मनाया करवा चौथ, पति धीरज संग शेयर की क्यूट तस्वीर)

पहले तो ये जान लीजिए कि आलिया भट्ट कपड़ों के ब्रांड 'एड-ए-मम्मा' की संस्थापक और ऑनर हैं। इस ब्रांड को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था। 'एड-ए-मम्मा' एक ईको-फ्रेंडली ब्रांड है, जो नेचुरल फैब्रिक्स की मदद से 2 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए कपड़े तैयार करता है। साथ ही, इन्हें बनाने के दौरान प्लास्टिक फ्री बटन का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, 30 सितंबर 2022 को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए आलिया ने एक और क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया था, जिसमें प्रेग्रेंट महिलाओं के लिए कपड़े तैयार किए जाते हैं। 

Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें : प्रीति जिंटा ने पति संग विदेश में मनाया करवा चौथ, बताया- 'चांद देखने के लिए किया ऐप का इस्तेमाल')

अब आपको दिखाते हैं आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। दरअसल, 14 अक्टूबर 2022 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें एक्ट्रेस मैटरनिटी-वियर कलेक्शन में नज़र आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों में आलिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आप भी देखिए ये तस्वीरें। 

Alia Bhatt

Alia Bhatt

Alia Bhatt

Alia Bhatt

Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें : करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी के नाम से चिढ़ाया, तो ब्लश करने लगे एक्टर)

इससे पहले, 12 अक्टूबर 2022 को भी आलिया ने सोशल मीडिया पर अपना ग्रोइंग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में आलिया बालकनी में खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही थीं। लाइट पिंक कलर के ट्रैकसूट जैसे आउटफिट में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों में आलिया प्यारी सी स्माइल दे रही थीं और उनके चेहरे की मासूमियत व न्यूड मेकअप उन पर बहुत सूट कर रहा था। वहीं, एक तस्वीर में आलिया अपनी पालतू बिल्ली के साथ भी पोज देती नजर आ रही थीं। 

Alia Bhatt

Alia Bhatt

Alia Bhatt

खैर, हमें तो आलिया का यह क्यूट अंदाज बेहद पसंद आया। तो आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.