बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों वह लंदन में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग में बिजी हैं। कपूर खानदान की बहू बनने के बाद आलिया का कहना है कि, उन्हें उनके ससुरालवालों से बहुत प्यार मिल रहा है और उनका ससुराल उनके मायके से काफी अलग है।
बता दें कि, 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधने के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर परिवार और फैंस को खुश कर दिया था। इस खबर के साथ आलिया ने दो फोटो शेयर कर लिखा था, ''हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।''
(ये भी पढ़ें- निया शर्मा ने रूमर्ड BF राहुल सुधीर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर कहा- 'मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं')
अब बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 का नया टीजर शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह गेस्ट की भूमिका में हैं। इस दौरान आलिया ने बताया कि, उनके परिवार के सदस्यों के बीच बहुत सीमित बातचीत होती थी, लेकिन उनका ससुराल उनके मायके से बिल्कुल अलग है। दरअसल, करण के शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के पहले एपिसोड में आलिया के साथ रणवीर दिखाई देंगे। इस एपिसोड में रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया कहती हैं, "मेरा पालन-पोषण मेरे पापा, मां और मेरी बहन के बीच हुआ है। बस इतना ही है। हमारे बीच बहुत कम बातें होती थीं। हम एक बहुत करीबी परिवार थे, लेकिन हम एक बड़ा परिवार नहीं थे। हम बड़े सेलिब्रेशन नहीं करते थे, हर कोई अपने काम में बिजी था।"
(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा संग करते हैं घर का काम, कहा- 'बर्तन धोना-झाड़ू लगाना अच्छा लगता है')
वहीं, एक्ट्रेस ने अपने ससुरालवालों यानी कपूर खानदान के बारे में बात करते हुए कहा कि, उनका ससुराल उनके मायके से बिल्कुल अलग है। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "कपूर परिवार में सब एक साथ सब कुछ करते हैं। आप एक साथ खाते हैं, एक साथ आरती करते हैं, सब कुछ एक साथ किया जाता है। यह प्यारा था। मैंने कपूर परिवार की वजह से संस्कृति और परिवार की वैल्यू को बहुत करीब से जाना है। इसने मुझे और मेरी लाइफ को एकदम नया एक्सपीरियंस दिया है।"
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' में की शादी के मिथक पर बात, कहा- 'सुहाग रात जैसी कोई चीज नहीं है')
वैसे, कपूर खानदान की बहू आलिया के इस नए एक्सपीरियंस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।