आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी में करेंगी डांस!

हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी में डांस करने की प्लानिंग कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी में करेंगी डांस!

ये सीजन प्यार और खुशियों का त्योहार है, जिसका मतलब है कि, ये शादी की घंटियों को बजाने का समय है। और बॉलीवुड इस साल की सबसे बड़ी शादियों को खुशी के साथ सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हो रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा व विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी के बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी की न्यूज भी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। चाहे वो कैट या विक्की हो या आलिया और रणबीर, पिछले एक महीने से नेटिजंस बेसब्री से अपने फेवरेट स्टार्स की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब इन सबके बीच एक अन्य सेलेब की शादी की खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

anushka ranjan wedding

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य सील अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस अनुष्का रंजन से 21 नवंबर 2021 को शादी करने वाले हैं। अनुष्का रंजन, जोकि आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं, वो अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने को तैयार हैं और इसलिए उनकी बेस्टी आलिया ने उनके लिए कुछ स्पेशल सोचा है।

(ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की हॉट तस्वीरों पर एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ऐसा कमेंट, खूब हो रही चर्चा)

alia bhatt and ranbir kapoor

आलिया भट्ट के गर्ल गैंग में रंजन सिस्टर्स आकांक्षा और अनुष्का शामिल हैं। तो ये वक्त आलिया के दुल्हन की दोस्त वाली ड्यूटीज पूरी करने का है। ‘शानदार’ एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं और वो अनुष्का की शादी से पहले और उसके बाद की सभी रस्मों में शामिल होंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, वो अपनी खास दोस्त के लिए कुछ खास प्लानिंग भी कर रही हैं।

alia bhatt with friends

आलिया के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि, वो अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अनुष्का और आदित्य की शादी के लिए एक सरप्राइज डांस परफॉरमेंस की तैयारी कर रही हैं। सूत्र ने कहा है, “आलिया के दिमाग में रणबीर कपूर के साथ परफॉरमेंस के लिए पहले से ही एक गाना दिमाग में हैं। ये एक बड़ी परफॉरमेंस नहीं है, ये अन्य लोगों के साथ डेढ़ मिनट की एक पैरोडी है। इसलिए इस डांस की आलिया और रणबीर से शुरू होने की संभावना है और फिर इसके बाद उन्हें बाकी लोग ज्वाइन करेंगे।”

(ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा 70,000 रुपए का मिनी बैग लिए आईं नजर, बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ शहर में हुईं स्पॉट)

alia bhatt and ranbir kapoor

सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर परफॉर्म करने के लिए काफी शर्मीले हैं। सूत्र ने कहा, “रणबीर काफी शर्मीले हैं, तो देखते हैं कि क्या ऐसा होता है और क्या वो इसके लिए हामी भरेंगे।” आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड के वेडिंग इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन वो इससे भी ज्यादा अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ स्टेज पर साथ में डांस के जरिए तड़का लगाने के लिए उत्साहित हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor

फिलहाल, फैंस रणबीर और आलिया को एक साथ डांस करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो क्या आप भी इसके लिए उत्साहित हैं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.