पति रणबीर कपूर की एक्स GF दीपिका पादुकोण को कॉपी करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं आलिया भट्ट

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने लेटेस्ट हेयरस्टाइल को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गईं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पति रणबीर कपूर की एक्स GF दीपिका पादुकोण को कॉपी करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं आलिया भट्ट

बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी की थी। शादी के बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू कर दी थी।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

शादी के बाद पहली बार उन्हें 19 अप्रैल 2022 को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया था, क्योंकि वह अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए शहर से उड़ान भरने वाली थीं। इस दौरान आलिया ने पिंक कलर का सूट पहना था, जिसे उन्होंने क्रिश्चियन डायर बैग के साथ स्टाइल किया था और बिंदी, खुले बालों व झुमकों से अपना लुक कंप्लीट किया था। लाइट मेकअप के साथ अपनी मेहंदी और रिंग फ्लॉन्ट करते हुए आलिया काफी प्यारी लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- नई मां भारती सिंह ने बेटे गोला संग प्यारी तस्वीर की शेयर, मां के गले से लिपटे दिखे 'छोटे राजकुमार')

अब आलिया भट्ट को एक बार फिर मुंबई में स्पॉट किया गया। दरअसल, बीती रात यानी 24 अप्रैल 2022 को आलिया को मुंबई में ऐड शूट के बाद स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस के चेहरे पर न्यू ब्राइड ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। आलिया भट्ट ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने एक साफ-सुथरा बन बनाया था। आलिया भट्ट का ये लुक जहां कुछ लोगों को पसंद आया है, वहीं कुछ नेटिजंस ने आलिया को उनके हेयरस्टाइल के लिए ट्रोल किया।

नेटिजंस का मानना है कि, आलिया भट्ट ने अपनी दोस्त व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल को कॉपी किया है, क्योंकि कई बार उन्हें इस तरह के हेयरस्टाइल में स्पॉट किया गया है। इसलिए नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स को ये कहकर फुल कर दिया कि, आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल को कॉपी किया है। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

इससे पहले, आलिया भट्ट को 23 अप्रैल 2022 को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने फ्लेयर्ड जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टी-शर्ट पहनी थी। नो-मेकअप लुक के साथ आलिया गोल्ड हूप्स और खुले बालों में गार्जियस लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- सिंगर सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, नौवारी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत)

(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा संग मनाया अपना 49वां बर्थडे, लाडली ने शेयर कीं अनमोल तस्वीरें)

फिलहाल, आलिया भट्ट के लेटेस्ट हेयरस्टाइल पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.