आलिया भट्ट 80 हजार का ओवरसाइज पैंट पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'नई रणवीर सिंह'

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को हाल ही में, मुंबई में कंफर्टेबल लुक में देखा गया, लेकिन फैंस को उनका लुक पसंद नहीं आया। इसके चलते वह ट्रोल हो गईं। आइए आपको आलिया भट्ट का लुक दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

आलिया भट्ट 80 हजार का ओवरसाइज पैंट पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'नई रणवीर सिंह'

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले कुछ सालों में एक यूथ आइकॉन बनकर उभरी हैं। ‘उड़ता पंजाब’, ‘राज़ी’, ‘कलंक’, ‘गली बॉय’, ‘हाईवे’ जैसी तमाम फिल्मों में आलिया भट्ट ने अपनी काबिलियत से लोगों को दिल जीता है। उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिसे खूब पसंद किया जाता है।

Alia Bhatt

इतना ही नहीं, अभिनेत्री अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न ड्रेस तक उनके स्टाइल स्टेटमेंट से उनके लेडी फैंस काफी इंप्रेस होते हैं। हालांकि, हाल ही में आलिया भट्ट को अपने लुक की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और उनकी तुलना अभिनेता रणवीर सिंह के अजीबों-गरीब फैशन सेंस से की गई।

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन एक्स BF रोहमन शॉल संग हुईं स्पॉट, मुंह छुपाने पर नेटिजंस ने किया ट्रोल)

Alia Bhattt

दरअसल, बीती रात यानी 3 फरवरी 2022 को आलिया भट्ट को शूटिंग के बाद पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट कंफर्टेबल लुक में स्पॉट की गईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू हैरम पैंट पहनी थी। उन्होंने नो-मेकअप के साथ सिर्फ एक पोनीटेल बनाई थी।

आलिया भट्ट का ओवरसाइज्ड पैंट 'Gucci' ब्रांड का है, जिसकी कीमत 89,695 रुपए है। वैसे, तो आलिया भट्ट के सिंपल लुक को देखकर उनके फैंस ने उनकी काफी तारीफ की, लेकिन कुछ नेटिजंस को एक्ट्रेस का आउटफिट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कहा, “नई रणवीर सिंह।” तो वहीं एक ने कहा, “सिंपल अच्छी लग रही पर नीचे वाला अजीब लग रहा।” यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

आलिया भट्ट वर्तमान समय में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। रणबीर और आलिया के बीच नजदीकियां फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। कपल करीब 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है और फैंस उन्हें प्यार से ‘रालिया’ कहते हैं। दोनों पहली बार इस फिल्म में बतौर कपल दिखाई देंगे।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना मेहंदी सेरेमनी में येलो बंधनी लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर, मंगेतर वरुण संग किया डांस)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और ये 25 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट साउथ फिल्म ‘आरआरआर’ और फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।

Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें- नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता संग कर ली है शादी! लेटेस्ट इंटरव्यू में किया कंफर्म)

फिलहाल, आलिया भट्ट का सिंपल लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.