आलिया भट्ट के कलीरे में पति रणबीर के 'लकी नंबर 8' को जोड़ने की डिजाइनर ने बताई वजह

हाल ही में, डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कलीरों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आलिया भट्ट के कलीरे में पति रणबीर के 'लकी नंबर 8' को जोड़ने की डिजाइनर ने बताई वजह

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर 'वास्तु' में शादी रचाई थी। उन्होंने किसी ग्रैंड वेडिंग के बजाय एक प्राइवेट वेडिंग की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट का वेडिंग लुक, फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में, डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने एक्ट्रेस के कलीरों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

alia

बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपनी शादी में ड्रेस से लेकर मंगलसूत्र और कलीरों तक से नया ट्रेंड सेट कर दिया। सब्यसाची की दुल्हन बनी आलिया के लुक में कई छोटी-छोटी बारीकियां थीं। उन्होंने लाल जोड़ा छोड़कर सफेद रंग की साड़ी चुनी, जिसपर सिल्वर कलर का वर्क था। हालांकि, इस अवतार में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

alia

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने 'दूल्हे राजा' रणबीर कपूर के साथ शेयर की प्यारी फोटो, पति ऋषि कपूर को किया याद)

दरअसल, 'पिंकविला' ने सेलिब्रिटी कलीरा डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा से बातचीत की, जिसमें डिजाइनर ने आलिया के कलीरों को लेकर बात की है। मृणालिनी चंद्रा ने ही आलिया के यूनिक कलीरे डिजाइन किए हैं। जब डिजाइनर से पूछा गया कि, कलीरे पर आलिया का रिएक्शन कैसा था? तो इस पर मृणालिनी चंद्रा ने कहा, "जब तक कपल इसे साझा नहीं करते, तब तक मैं कलीरों के बारे में बहुत अधिक नहीं बता पाऊंगी। हालांकि, मुझे उनके लिए कलीरे डिजाइन करके अच्छा लगा। मैं इस कहानी का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं।"

alia

यूनिक थे आलिया भट्ट के कलीरे

आलिया के कलीरे बेहद अलग और खूबसूरत डिजाइन के थे। एक्ट्रेस के कलीरों में पक्षी, सितारे और बादल बने हुए हैं, जो देखने में बेहद अच्छे लग रहे हैं। इसके अलावा इन कलीरों में पति रणबीर कपूर का पसंदीदा नंबर 8 भी शामिल है। यहां देखें इसकी झलक।

aia

(ये भी पढ़ें- भाई रणबीर की शादी से करीना कपूर ने पति सैफ और बेटों तैमूर-जेह संग शेयर की फैमिली फोटो)

मृणालिनी ने आगे कहा, "मुझे वास्तव में लगता है कि, यह एक निजी चीज है और कलीरे में केवल वही चीज हो सकती है, जो आप चाहते हैं। यह बहुत ही व्यक्तिगत है। कभी-कभी ऐसे संदेश होते हैं कि, जिसे दुल्हन अपने पति के लिए लिखती है।" आगे उन्होंने कहा, "यह बहुत व्यक्तिगत है। उदाहरण के लिए, आलिया या नताशा इसे इतना छोटा और नाजुक चाहती थीं कि, आप नहीं बता सकते कि, इस पर क्या लिखा है। वे चाहते हैं कि, लोग अनुमान लगाते रहें। अगर आप देखें तो यह उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है कि, वे किस तरह के लोग हैं। अपनी तरफ से मैं सिर्फ अपनी खुशी बांट सकती हूं।''

alia

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की वरमाला का वीडियो आया सामने, लेडीलव के आगे घुटनों पर बैठे दिखे एक्टर)

फिलहाल, हमें तो आलिया भट्ट का पूरा लुक बेहद खूबसूरत लगा। वैसे, आपको आलिया के कलीरे कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.