रणबीर कपूर का निर्माणाधीन आशियाना देखने पहुंचीं आलिया भट्ट, ब्लैक ड्रेस में आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अपने बॉयफेंड रणबीर कपूर के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करते हुए स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर का निर्माणाधीन आशियाना देखने पहुंचीं आलिया भट्ट, ब्लैक ड्रेस में आईं नजर

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई भी अपडेट हमारे पास नहीं है। लेकिन, ये भी सच है कि, कपल अपने सपनों के घर को जोरों-शोरों से तैयार करवाने में लगा हुआ है। हाल ही में, कपूर फैमिली की 'होने वाली बहू' आलिया को अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नए घर के निर्माण कार्य की निरीक्षण करते हुए देखा गया। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

alia bhatt and ranbir

पहले आप ये जान लीजिए कि, जब रणबीर कपूर, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे, उस दौरान आलिया भट्ट ने प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलासा किया था कि, वो रणबीर कपूर को पसंद करती हैं और वो उनसे शादी भी करना चाहती हैं। इसके बाद ही दोनों, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे थे। रणबीर और आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। आज के समय में कपल के फैंस दोनों को ‘रालिया’ (Ralia) कहते हैं और दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

alia bhatt ranbir

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट को नहीं पसंद था कपल्स का हाथ पकड़कर चलना, फैंस ने रणबीर संग उनकी फोटोज कीं शेयर)

दरअसल, 24 सितंबर 2021 को रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट बांद्रा में बन रहे रणबीर के नए आशियाने की निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान आलिया ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान आलिया भट्ट कुछ लोगों के साथ घर का निरीक्षण करती भी नजर आईं। वैसे, ऐसा पहली बार नहीं है, जब आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के निर्माणाधीन घर को देखने पहुचीं हों। हालांकि, ये बात अलग है कि, इस बार उनके साथ नीतू कपूर और रणबीर कपूर नहीं थे।

(ये भी पढ़ें: बहन रिद्धिमा की शादी में खुश थे रणबीर, कपिल शर्मा के सवाल पर नीतू कपूर की बेटी ने बताया किस्सा)

जहां रणबीर वर्तमान में अपनी फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं आलिया ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन डेब्यू 'डार्लिंग्स' पर काम पूरा किया है। स्टार-कपल के फैंस न केवल उनके विवाह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, बल्कि अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में बड़े पर्दे पर उन्हें एक साथ देखने के लिए भी उत्साहित हैं। 

Ranbir Alia

पर्सनल फ्रंट की बात करें तो, हाल के महीनों में अभिनेताओं की शादी के बारे में अटकलें तेज हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे इसी साल शादी कर लेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, रणबीर और आलिया की आए दिन सामने आ रही तस्वीरों से ये तो साफ है कि, दोनों की फैमिली उनके रिश्ते को मान चुकी है। सिर्फ ऑफिशियल होना बाकी है। 

Ranbir with his family

फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि, आलिया और रणबीर अपने नए घर के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.