नीतू कपूर ने फैमिली के साथ आलिया भट्ट को बताया 'अपनी दुनिया', शेयर की स्पेशल फोटो

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ बेटे रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ने फैमिली के साथ आलिया भट्ट को बताया 'अपनी दुनिया', शेयर की स्पेशल फोटो

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी व दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इंडस्ट्री की सबसे काबिल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। नीतू ने बहुत कम उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाल कलाकार के रूप में 1966 में उनकी पहली फिल्म 'सूरज' आई थी। इसके बाद वह 'दो कलियां' में दिखाई दीं। इस फिल्म के बाद नीतू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह इंडस्ट्री की सफलतम अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। नीतू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ बेटे रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो फोटो। 

Neetu Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, नीतू ने साल 1980 में अभिनेता राज कपूर के बेटे व एक्टर ऋषि कपूर से शादी रचाई थी। उस वक्त एक्ट्रेस नीतू सिर्फ 22 साल की थीं, जबकि ऋषि कपूर की उम्र 28 साल थी। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र महज एक संख्या थी। दोनों ने अपनी जिंदगी लगभग 40 साल हंसी खुशी से बिताए, इस बीच उनके दो बच्चे हुए जिनके नाम रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर हैं। रणबीर जहां अभिनेता हैं, तो वहीं रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है। नीतू कपूर की जिंदगी खुशहाल चल रही थी कि, वह मनहूस दिन आ गया जब, कैंसर के चलते 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। इस सदमे से नीतू काफी दिनों तक उबर नहीं पाई थीं। हालांकि, अब वह अपने परिवार के साथ जीवन बिता रही हैं। 

Neetu Kapoor Family

(ये भी पढ़ें: जब रणबीर कपूर ने घर पर बुला ली थी फायर ब्रिगेड, 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में मां नीतू ने बताया किस्सा)

अब आइए आपको दिखाते हैं नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 28 जून 2021 को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा और उनकी बेटी समायरा व रणबीर और आलिया भट्ट दिखाई दे रहे हैं। सभी मुस्कुराते हुए कैमरे ​के लिए पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में, ''मेरी दुनिया'' लिखा है। एक्ट्रेस के इस कैप्शन से समझा जा सकता है कि, वह आलिया को अपनी फैमिली मेंबर ही मानती हैं और उन्हें अपनी बेटी और बेटे के बराबर ही दर्जा देती हैं। नीतू कपूर के इस फोटो पर कमेंट करते हुए रिद्धिमा ने दिल की इमोजी बनाई है।

Neetu Kapoor Family

Neetu Kapoor

ये बात किसी से भी नहीं छिपी है ​कि, आलिया और रणबीर एक-दूसरे की फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर पर स्पॉट किए जाते हैं, फिर चाहे पार्टी हो या कोई मुश्किल वक्त। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, फैंस इस क्यूट कपल की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बीते एक साल में तो कई बार ये खबरें भी आ चुकी हैं कि, दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन हर बार वो खबरें महज़ अफवाह निकलती हैं। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें: 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, कही ये बात)

‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं कब शादी करूंगी? सब मुझसे ये क्यों पूछ रहे हैं कि मैं कब शादी करूंगी? आपको पता है कि मैं सिर्फ 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि मेरे लिए अभी शादी करना काफी जल्दबाजी होगी।” वहीं, राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी शादी को लेकर कहा था, ‘अगर कोरोना का संकट न आया होता, तो मैं अभी तक शादी के बंधन में बंध चुका होता। कोरोना महामारी ने हमारी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है, इसी के चलते हमने शादी को टालने का फैसला किया। अब कुछ और कहने की बजाय मैं यही कहूंगा कि, हम जल्द ही शादी करेंगे।’

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया और रणबीर जल्द ही साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाले हैं। फिलहाल, नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो आपको ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.