Alia से Sonam-Bipasha तक, वो 7 एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपनी 'गोद भराई' में ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल

यहां हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी 'गोद भराई' सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Alia से Sonam-Bipasha तक, वो 7 एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपनी 'गोद भराई' में ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा से ही ट्रेंड सेट करने वाली रही हैं। बात चाहे शादी के जोड़े की हो या अन्य आउटफिट्स की, हर लड़की उन्हीं से इंस्पायर होती है और उन्हीं के जैसे दिखने के लिए उनके लुक को रीक्रिएट भी करती हैं। वैसे, बीते कुछ सालों में एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी अपने फैशन गेम को ऑन पॉइंट रखा है, जिसने नए मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट किए हैं। 

प्रेग्नेंट महिला के लिए 'गोद भराई' का फंक्शन बहुत अहम होता है, जो उसके लिए परिवार वालों की तरफ से आयोजित किया जाता है। वैसे तो बॉलीवुड के जश्न की हर चीज सुर्खियों में छाई रहती है, लेकिन सेलेब्स का लुक खासतौर पर हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में एक्ट्रेसेस अपने किसी भी फंक्शन में अच्छा दिखने के लिए कोई समझौता नहीं करती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी 'गोद भराई' की रस्म में सबसे अलग लुक चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

1. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की, जिन्होंने 20 अगस्त 2022 को मुंबई में अपने पहले बेबी के रूप में बेटे वायु का स्वागत किया था। सोनम के पैरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता ने उनके लिए एक बोहो-थीम बेबी शॉवर होस्ट करने की प्लानिंग की थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया था। 

sonam kapoor

हालांकि, लंदन में सोनम के लिए उनके दोस्तों ने फ्लोरल थीम बेबी शॉवर होस्ट किया था, जिसमें सोनम एक पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिना किसी ज्वेलरी के मिनिमल मेकअप, बोल्ड लिप्स और स्ट्रेट मिड-पार्टेड हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा था। सोनम कपूर की गोद भराई में डेकोरेशन से लेकर खाने तक, सब कुछ बेहद शानदार था। इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

2. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने साल 2022 में अपने पहले बेबी राहा कपूर का स्वागत किया। एक्ट्रेस के लिए कपूर फैमिली ने एक शानदार गोद भराई का आयोजन किया था, जिसमें कपूर फैमिली के साथ-साथ भट्ट परिवार भी शामिल हुआ था। 

alia bhatt

5 अक्टूबर 2022 को रखी गई गोद भराई सेरेमनी में आलिया भट्ट ने ब्राइट येलो कलर का अनारकली सूट पहना था। मिनिमल मेकअप, खुले बाल और स्टोन-स्टडेड ज्वेलरी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान उनका बेमिसाल प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

3. बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 

साल 2022 बिपाशा बसु के लिए भी बेहद शानदार रहा, क्योंकि इसी साल एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी के करीब 6 साल बाद अपने पहले बेबी देवी के जन्म के साथ मदरहुड को अपनाया। बिपाशा के लिए दो बेबी शॉवर रखे गए थे, जिनमें से एक उनके दोस्तों द्वारा रखा गया था और दूसरा उनकी मां द्वारा। 

bipasha basu

अपनी मां द्वारा रखे गए गोद भराई समारोह (बंगाली में 'शाध') में बिपाशा ने एक वाइब्रेंट पिंक रेशम की साड़ी पहनी थी। गोल्डन ज्वेलरी, खुले बाल, मिनिमल मेकअप और बिंदी के साथ ट्रेडिशनल लुक में बिपाशा बेहद प्यारी लग रही थीं। दूसरी ओर, उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें क्रीम रंग के कुर्ता-पायजामा में मैच किया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

4. काजल अग्रवाल

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने 19 अप्रैल 2022 पति गौतम किचलू के साथ अपने बेटे नील किचलू का वेलकम किया था और अपनी पैरेंटहुड जर्नी शुरू की। एक्ट्रेस के लिए फरवरी 2022 में उनके ससुरालवालों ने एक गोद भराई समारोह की मेजबानी की थी। फंक्शन के लिए काजल ने रेड एंड गोल्डन बनारसी साड़ी पिक की थी। गोल्डन चोकर सेट, कड़ा और चेहरे पर मुस्कुराहट लिए वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो बेमिसाल था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

kajal agarwal

5. नेहा धूपिया (Neha Dhupia)

बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी दो बच्चों मेहर और गुरिक के पैरेंट्स हैं। कपल ने साल 2018 में गुपचुप तरीके से गुरुद्वारा में शादी की थी। तब नेहा प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, समाज की परवाह न करते हुए कपल ने शादी के कुछ महीनों बाद बेटी मेहर का वेलकम किया था। इसके बाद नेहा ने 3 अक्टूबर 2021 को बेटे गुरिक को जन्म दिया और उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई।

neha dhupia

बेटे के जन्म से पहले, 31 अगस्त 2021 को अंगद बेदी ने अपनी लविंग वाइफ नेहा के लिए एक सरप्राइज बेबी शॉवर का आयोजन किया, जिसमें नेहा धूपिया के पैरेंट्स के साथ उनकी पूरी गर्ल गैंग शामिल हुई थी। घर पर ही रखी गई इस सेरेमनी के लिए नेहा ने पर्पल कलर की सिंपल ड्रेस पहनी थी। सिर पर फूलों से बने क्राउन और गले में ‘मॉमी टू बी’ का सैश पहने नो-मेकअप लुक में नेहा बहुत प्यारी लग रही थीं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

6. प्रणिता सुभाष

30 मई 2021 को बैंग्लोर के एक बिजनेसमैन नितिन राजू के साथ शादी के बंधन में बंधीं साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash) ने 10 जून 2022 को अपनी बेटी अर्ना के जन्म के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को शुरू किया था। एक्ट्रेस ने 16 मई 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी साउथ इंडियन बेबी शॉवर सेरेमनी 'सीमांथ' की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 

pranitha subhash

'सीमांथा' के लिए प्रणिता ने पिंक बॉर्डर वाली पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने की-होल बैक डिज़ाइन वाली पिंक कलर की ब्लाउज पेयर की थी। उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी से स्टाइल किया था और कहने की जरूरत नहीं कि प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम कर रहा था। 

7. शमना कासिम (Shamna Kasim) 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और 'पूर्णा' नाम से मशहूर डांसर शमना कासिम ने 25 अक्टूबर 2022 बिजनेस कंसल्टेंट और 'जेबीएस ग्रुप' के संस्थापक-सीईओ शनिद आसिफ अली से शादी की थी। 4 अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा के साथ अपने जीवन के एक नए फेज की शुरुआत की। 

shamna kasim

मार्च 2023 में शमना के लिए उनके परिवार वालों की तरफ से एक शानदार गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस गोल्डन कलर के ब्रॉड बॉर्डर वाली मैरून रेशमी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड नेकलेस, झुमके, माथा पट्टी और मैरून रंग की चूड़ियों से एक्सेसराइज किया था। बालों में गजरा लगाए हुए और मेहंदी लगे हाथों को दिखाते हुए शमना के चेहरे का नूर देखने लायक था।

तो इनमें से आपको किस एक्ट्रेस की गोद भराई का लुक सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.